scriptसऊदी में पहली बार चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं, शुरू किया प्रचार | saudi arab women candidates start their first election campaigns | Patrika News
विदेश

सऊदी में पहली बार चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं, शुरू किया प्रचार

सऊदी अरब में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से चेहरा दिखाने की मनाही है, ऐसे में चुनावी प्रचार सामग्री पर उनकी तस्वीरें नहीं होंगी

saudi women start election campaigns

saudi women start election campaigns

रियाद। तेल संपन्‍न सऊदी अरब के स्‍थानीय चुनाव में पहली बार हिस्सा ले रहीं महिला उम्‍मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। यहां 12 दिसंबर को स्‍थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इनमें 900 से ज्यादा महिलाएं अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

सऊदी अरब में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पहली बार ही महिलाएं वोट भी डालेंगी। सऊदी अरब में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से चेहरा दिखाने की मनाही है। ऐसे में चुनावी प्रचार सामग्री पर उनकी तस्वीरें नहीं होंगी। हालांकि, चुनाव में खड़े पुरुष उम्मीदवारों को भी फोटो छपवाने की इजाजत नहीं है।

सऊदी मीडिया में इस चुनाव को ऐतिहासिक बताया जा रहा है। इससे पहले दो म्यूनिसिपल इलेक्शन हुए, जिनमें से पहला चुनाव 2005 में और दूसरा चुनाव 2011 में हुआ था। उन दोनों चुनावों में सिर्फ पुरुषों को चुनाव लड़ने की इजाजत दी गई।

Home / world / सऊदी में पहली बार चुनाव लड़ रही हैं महिलाएं, शुरू किया प्रचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो