scriptतुर्की ने मार गिराया रूसी लड़ाकू विमान, दोनों देशों में तनाव | Turkey shoots down Russian fighter plane in Syria | Patrika News
एशिया

तुर्की ने मार गिराया रूसी लड़ाकू विमान, दोनों देशों में तनाव

तुर्की का कहना है कि उसकी चेतावनी के बाद भी विमान ने सीमा का उल्लंघन किया,दो पायलट अपनी जान बचाने में कामयाब रहे 

Nov 24, 2015 / 03:54 pm

शक्ति सिंह

russian plane

russian plane

इस्तांबुल। तुर्की के लड़ाकू विमानों ने सीरिया से लगने वाली अपनी सीमा के निकट एक रूसी जेट विमान को मार गिराया। तुर्की का आरोप है कि जेट विमान ने उसकी वायुसीमा का उल्लंघन किया था। वहीं रूस का कहना है कि उसका विमान सीरियन हवाई क्षेत्र में था। दो पायलट अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन एक को सीरियन विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया। प्लेन गिराने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन तुर्की की समाचार एजेंसी के अनुसार एक गुमनाम राष्ट्रीयता वाले लड़ाकू विमान का गिराया गया है।

रूस ने इस बात से इनकार किया है कि उसके फाइटर प्लेन ने तुर्की की हवाई सीमा के जरिए सीरियन बॉर्डर का उल्लंघन किया। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वे लोग स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। विमान को तोप के जरिए उड़ाया गया है। वहीं तुर्की का कहना है कि उसकी चेतावनी के बाद भी विमान ने सीमा का उल्लंघन किया। विमान गिरने का वाकया कैमरे में भी कैद हो गया।

दो पायलटों ने पैराशूट के सहारे कूद कर अपनी जान बचाई। विमान गिरने के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया। तुर्की के पीएम अहमद दावूतोगलू ने इस मामले में नाटो, संयुक्त राष्ट्र और संबंधित देशों से परामर्श करने को कहा है। तुर्की की सरकार सीरिया में बशर अल असद सरकार के खिलाफ है जबकि रूस इसका समर्थन कर रहा है।

तुर्की सीरिया पर विमान गिराने का आरोप भी लगा चुका है। उसने कई बार सीरिया पर अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मार्च 2014 में भी तुर्की ने सीरिया के एक विमान को भी मार गिराया था।

Home / world / Asia / तुर्की ने मार गिराया रूसी लड़ाकू विमान, दोनों देशों में तनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो