scriptन्यूजीलैंड से करीबी संघर्ष में हारी पुरुष हॉकी टीम | indian men's hockey team down against new zealand in close fight | Patrika News
अन्य खेल

न्यूजीलैंड से करीबी संघर्ष में हारी पुरुष हॉकी टीम

2-3 से भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। भारत की ओर से दोनों गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किए। टूर्नामेंट में अब उनके कुल पांच गोल हो गए हैं। 

Nov 26, 2016 / 03:26 pm

अतुल तिवारी

India Defeated Malaysia in asian champions trophy

Asian Champions Trophy Hockey : India Win Over Malaysia, Semifinal May Be Indo-Pak Fight Again

मेलबर्न. भारतीय पुरुष हॉकी टीम को चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में शनिवार को न्यूजीलैंड के हाथों कड़े संघर्ष में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद अब भारत तीसरे से चौथे स्थान के लिए रविवार को मलेशिया से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे रूङ्क्षपदर पाल ङ्क्षसह ने 18वें और 57वें मिनट में भारत के लिए दोनों गोल दागे लेकिन एक गोल के अंतर से उसे नजदीकी संघर्ष में हार झेलनी पड़ी। भारत ने पहले क्वार्टर में काफी समय गेेंद पर नियंत्रण रखा और सर्कल में घुसने का प्रयास किया लेकिन वह गोल के मौके नहीं बना सका।

न्यूजीलैंड के लिए निक रॉस और भारत के लिये रूङ्क्षपदर गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन गोलकीपर आकाश चिक्ते और शिया मैकलीस ने विपक्षी टीमों के प्रयासों को विफल कर दिया और पहले ब्रेक तक दोनों टीमें गोलरहित ड्रॉ पर रहीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने अधिक आक्रामक तेवर अपनाए और 18वें मिनट में आकाशदीप ङ्क्षसह ने न्यूजीलैंड के सर्किल के निकट गेंद पर कब्जा किया और शॉट दागा लेकिन गेंद केन रसेल के पैरों से टकरा गयी और भारत को पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर रूङ्क्षपदर ने बिना गलती के गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी।

भारत ने अपनी इस लय को आगे बनाकर रखा और टीम हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त पर कायम रही। तीसरे क्वार्टर में चिक्ते ने फिर से प्रभावशाली प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड को बराबरी के गोल से रोका। उन्होंने मैट रीस गिब्स के शॉट को डाइव करके रोका। इसके बाद भारत फाइनल क्वार्टर तक 1-0 की सुखद बढ़त पर कायम रहा। हालांकि आखिरी क्वार्टर में सारी स्थिति बदल गई और न्यूजीलैंड ने एक के बाद एक दो गोल दाग दिये। निक रॉस ने 47वें मिनट में और इसके अगले ही मिनट में जैकब स्मिथ ने गोल कर स्कोर 2-1 पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिये तीसरा गोल 57वें मिनट में हुगो इंगलिस ने किया और स्कोर 3-1 कर भारत को दबाव में ला दिया। अचानक से बदली स्थिति से परेशान भारत के लिए फिर से रूङ्क्षपदर ने आगे आकर भूमिका निभाई और पेनल्टी कार्नर पर गोल कर स्कोर 3-2 कर भारत को मैच में ला दिया। रूङ्क्षपदर के अब टूर्नामेंट में पांच गोल हो गए हैं। मैच के आखिरी मिनट में भारत ने बराबरी के गोल के लिए और भी कई मौके बनाए लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। 

Hindi News/ Sports / Other Sports / न्यूजीलैंड से करीबी संघर्ष में हारी पुरुष हॉकी टीम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो