scriptइसलिए उम्र में बड़ी लड़कियां पसंद करते हैं Boys  | Patrika News
भोपाल

इसलिए उम्र में बड़ी लड़कियां पसंद करते हैं Boys 

5 Photos
7 years ago
1/5
ऐसा देखा गया है कि पुरुषों को बड़ी उम्र की महिलाएं ही ज्यादा पसंद आती हैं। वैज्ञानिक तौर पर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि समझदारी खूबसूरती से ज्यादा सराही जाती है। बड़ी उम्र की महिलाएं अपने तर्जुबों के कारण ज्यादा समझदार हो जाती हैं और यही वजह है कि उनसे पुरुष आकर्षित हो जाते हैं।
2/5
पुरुषों में बड़ी उम्र की महिलाओं को पसंद करने का एक बड़ा कारण उनका आत्मविश्वास होता है। अकसर आत्मविश्वास से भरी महिलायें दूसरों पर निर्भर नहीं रहतीं, जिस वजह से वो पुरुषों को आकर्षक लगने लगती हैं।
3/5
बड़ी उम्र की महिलाओं में रिश्तों को लेकर काफी गंभीरता रहती है और साथ ही वो रिश्तों को बखूबी निभाती भी हैं। ऐसी महिलाएं खुद के दम पर जीना जानती हैं. वो अपना ख्याल बेहतर तरीके से रख लेती हैं। छोटी-छोटी जरूरतों के लिये वो अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं रहती हैं।
4/5
बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा समझदार मानी जाती हैं। वो अपने अहसास को खुलकर बयां करती हैं और साथ ही इससे जुड़ी अपनी इच्छाओं को भी नहीं दबाती। ऐसी महिलायें अपने रिश्तों को लेकर काफी स्पष्ट रहना पसंद करती हैं। साथ ही अपनी पसंद-नापसंद को बेहतर तरीके से अपने पार्टनर के सामने रखती हैं। 

5/5
 अक्सर लड़कियां छोटी उम्र में जिन्दगी की गंभीरता को समझ नहीं पाती हैं। जिस वजह से रिश्ते में काफी दिक्कतें आती हैं। पर यही लड़कियां बड़े होने के बाद जिन्दगी की संजीदगी को बेहतर तरीके से समझ पाती हैं। 
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.