scriptमूल संविधान को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रही है भाजपा | Patrika News
राजनीति

मूल संविधान को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रही है भाजपा

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर वे 400 सीटें जीतेंगे तो वे संविधान बदल देंगे। भाजपा ने संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार नहीं किया है। भाजपा हर चीज को एक देश एक वोट कहती है। मूल संविधान को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

हुबलीApr 28, 2024 / 10:47 pm

Zakir Pattankudi

BJP is working to damage the original Constitution

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद।

बीके हरिप्रसाद ने की आलोचना

कोप्पल. कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर वे 400 सीटें जीतेंगे तो वे संविधान बदल देंगे। भाजपा ने संविधान और राष्ट्रीय ध्वज को स्वीकार नहीं किया है। भाजपा हर चीज को एक देश एक वोट कहती है। मूल संविधान को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
कोप्पल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में दस साल में क्या किया है इस बारे में नहीं बताया है। कांग्रेस ने न्याय पंच की घोषणा की है। भाजपा का अमृतकाल नहीं, अन्याय का समय है, विनाश का युग कहा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के चलते केंद्र सरकार ने सूखा राहत राशि जारी की है। केंद्र सरकार राहत के मामले में सौतेला रवैया अपना रही है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में भी सौतेला रवैया था। अब पूरी तरह सौतेला रवैया दिखा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है। कर्ज माफी का 25 फीसदी हिस्सा हमें दे दिया जाए तो किसान का कर्ज माफ हो जाएगा। इससे पहले रामा जोइस आरक्षण की मांग को लेकर कोर्ट गए थे। आरक्षण सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को दिया गया है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय नहीं किया है।
हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि हिंदू और मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। भाजपा खतरे में है। आरएसएस सरसंचालक के पद पर क्या किसी दलित को नियुक्त किया है? उन्होंने कहा था कि वे भ्रष्टाचार और आतंकवाद को रोकेंग, इलेक्ट्रो बॉन्ड खरीद की जांच होनी चाहिए। भाजपा भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी है।
संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता एसबी नागरल्ली, एचएन बडिगेर, हफिजुल्लाह कादरी। कृष्णा इट्टंगी, उम्मीदवार राजशेखर हिट्नाल मौजूद थे।

Home / Political / मूल संविधान को क्षति पहुंचाने का कार्य कर रही है भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो