होली स्पेशल गुजिया
सामग्री-60 ग्राम मैदा, 6 चम्मच पिघला हुआ शुद्ध घी, तलने के लिए शुद्ध घी।
भरावन के लिए- 1.2 किलो खोया, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 25 ग्राम बारीक कटे हुए बादाम, 25 ग्राम किशमिश, 25 ग्राम काजू, 25 ग्राम सूखा घिसा हुआ नारियल, 350 ग्राम या स्वादानुसार चीनी का बूरा।
विधि-घी में मैदा को अच्छी तरह मिलाएं। फिर पानी के साथ नर्म आटा गूंथ लें। इसे नम सूती कपडे से ढक कर अलग रखें। अब खोया मसल कर पैन में डालकर हलका सुनहरा होने तक भून लें। जब यह ठंडा हो जाए तब
इसमें इलायची पाउडर और बूरा अच्छी तरह मिलाएं।
खोया मिश्रण में बादाम, किशमिश, काजू के टुकडे और घिसा हुआ नारियल मिलाएं। गूंथे हुए आटे से बराबर-बराबर छोटी गोलियां बनाएं। इन्हें पतला पूडी के बराबर बेलकर बीच में खोया मिश्रण भरें। सावधानी से भरें और किनारे पर हल्का पानी लगाकर गुझिया के आकार में बना कर तैयार करें। कोने अच्छी तरह दबाएं और गुझिया के साचें में रखकर दबाएं। ऎसे ही सारे मैदर की गोलियों को भरें और कपडे ढंककर थाली में रखें।
कडाही में घी गर्म करें और गुझिया को सुनहरा तल लें। बाहर निकालकर ठंडा होनें दे। अब चाहे तो गुजिया पर चाशनी भी चढ़ा सकते हैं या ऎसे भी खा सकते हैं। चाशनी चढ़ाने के लिए एक कढाई में चीनी डाल कर थोड़ा पानी डाल कर एक तार की चाशनी तैयार करें और गुजिया को इसमें डिप करके निकालें। एक अलग थाली में रखें और ठंडा होने पर सर्व करें। तैयार है होली स्पैशल गुजिया।
|