केसर मैंगो सेंवई
सामग्री
हापुस आम-दो, दूध-सात सौ मिलीलीटर, शक्कर-स्वादानुसार, केसर - 0.30 ग्राम गुलाबजल में भीगी हुई, बारीक सेंवई-पचास ग्राम, इलायची पाउडर-पांच ग्राम।
यूं बनाएं
दूध गरम कर आधा गाढ़ा होने तक पका लें। इसमें शक्कर और सेंवई मिलाकर सेंवई गलने तक पका ले। हापुस आम के टुकड़े कर उसे मिक्सी में चला लें। दूध, केसर, इलायची पाउडर डाल उसे अच्छी तरह मिला लें। फ्रिज में एक घंटा ठंडा कर, केसर सजा कर ठंडी-ठंडी केसर मैंगो सेंवई सर्व करें।
|