स्पांज टॉफीज
सामग्री
चीनी- 3 कप, कोन सिरप- डेढ़ कप, नमक- 1/4 चम्मच, जिलेटिन- एक चम्मच, ठंडा पानी- 1/2 कप, खाने वाला रंग-कोई भी।
यूं बनाएं
कड़ाही में चीनी, कोन सिरप और नमक डालकर धीमी आंच पर पका लें। यदि इसमें झाग पड़ रहे हों तो गैस बंद कर दें। जिलेटिन को ठंडे पानी में डालकर अलग रख लें। इस घुले जिलेटिन को पहले वाले मिश्रण में मिला दें। साथ ही रंग भी डालें। इसके बाद एक अलग बरतन में गरम पानी कर लें और गैस बंद कर मिश्रण वाली कड़ाही को गरम पानी वाले बरतन में रख दें। एक मिनट बाद मिश्रण वाली कड़ाही निकाल लें। मिश्रण बटर पेपर पर उलट दें। ऊपर से चीनी बुरक कर काट लें।
|