सुपर क्रीम टॉफी
सामग्री
क्रीम- 1/2 कप, गुड़- एक कप।
यूं बनाएं
कड़ाही में गुड़ और क्रीम मिलाकर गैस पर पकने के लिए रख दें। इसे तब तक पकाना है जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। जब यह गाढ़ा हो जाए तो मिश्रण की एक बूंद पानी में डालकर देख लें कि इसकी बॉल बन गई है या नहीं। यदि बॉल बन जाए तो समझें कि मिश्रण तैयार है। मिश्रण तैयार होने पर गैस बंद कर दें और किसी भी चिकनाई लगे सांचे या प्लेट में फैला दें। प्लेट में हो तो पीस काट लें।
|