scriptऐसे मनाएं अपने पालतू के साथ वेलेंटाइन डे | Patrika News
रिलेशनशिप

ऐसे मनाएं अपने पालतू के साथ वेलेंटाइन डे

2 Photos
6 years ago
1/2

पालतू के साथ आप सबसे ज्यादा समय बिताते हैं तो क्यों न इस बार वेलेंटाइंस डे पर उसे अतिरिक्त दुलार देकर खुश किया जाए। जानते हैं कुछ टिप्स-

एक सर्वेक्षण के अनुसार दुनियाभर में 21 फीसदी लोग अपने पालतू के साथ यह दिन मनाना पसंद करते हैं।
इस दिन आप उसे उसकी पसंद का कोई सॉफ्ट टॉय गिफ्ट कर सकते हैं। यदि यह लाल रंग का होगा तो उसे ज्यादा अच्छा लगेगा।
आप उसके लिए पेडेंट और हार्नेस्ट बॉडी सेट भी खरीद कर ला सकते हैं। यह उसे खास एहसास देगा। आप उसके लिए कैप भी ला सकते हैं जो खुश करने के लिए सही रहेगा।

2/2

यदि आप उसे वेलेंटाइंस थीम में दिखाना चाहते हैं तो इसके लिए सॉक्स सबसे बेहतर विकल्प है। रेड या पिंक सॉक्स उसे पहनाए जा सकते हंै।
आप अपने पालतू साथी के लिए पिंक-बॉ खरीद सकते हैं और उसके साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं।
इसके अलावा बाजार में कई तरह के क्यूट कॉलर्स भी उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद के रंग की कॉलर खरीदें और पालतू को एक सरप्राइज गिफ्ट दें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.