Rajasthan University Student Elections 2010  
 
Rajasthan patrika
Facebook twitter You Tube
 
       
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर चुने गए छात्र नेताओं ने विवि के प्रशासनिक भवन में रात 10.30 बजे के करीब शपथ ली। विवि के कुलपति एडी सावंत ने छात्र नेताओं को शपथ दिलाई। इससे पहले कुलपित ने छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मनीष यादव, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की मीनाक्षी मीणा, महासचिव पद पर एनएसयूआई के नरसी किराड और संयुक्त सचिव पद के लिए निर्दलीय नेहा लोकवानी के चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की। शपथग्रहण के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अशोक लाहोटी सहित एबीवीपी के कई नेता मौजूद थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं व मनीष यादव के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। महासचिव पद के लिए निर्वाचित एनएसयूआई के नरसी किराड के समर्थकों ने भी नारेबाजी की।

नेहा लोकवानी ने नहीं ली शपथ
हालांकि संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित निर्दलीय प्रत्याशी नेहा लोकवानी शपथग्रण समारोह में नहीं पहुंची। वह भी अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश भाकर की समर्थक बताई गई थी। नेहा भी एनएसयूआई की बागी प्रत्याशी थी।

अध्यक्ष ने की विवि में छुट्टी की घोष्ाणा
विवि छात्रसंघ की परंपरा के मुताबिक नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने चुनाव कार्य की थकान का हवाला देकर कुलपति से गुरूवार को अवकाश करने का निवेदन किया। अनुमति मिलने के बाद यादव ने गुरूवार के दिन विवि व सभी संघटक महाविद्यालयों में पूर्णत: अवकाश की घोष्ाणा की।