scriptPremanand Maharaj : सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहे दिनचर्या बिगड़ रही, जानिए प्रेमानंद महाराज की ये बात, ऐसा करने से खुद खुल जाएगी नींद | Premanand Maharaj | Patrika News
यूपी न्यूज

Premanand Maharaj : सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहे दिनचर्या बिगड़ रही, जानिए प्रेमानंद महाराज की ये बात, ऐसा करने से खुद खुल जाएगी नींद

Premanand Maharaj: यह देखा जाता है कि अक्सर लोग सुबह चाह कर भी नहीं उठ पाते है। ऐसे में उनकी दिनचर्या बिगड़ रही है। प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) की बताई ये सलाह आपके काम आ सकती है।

मथुराApr 22, 2024 / 09:16 am

Mahendra Tiwari

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज मथुरा वृंदावन में रहते हैं। उनके भजन एवं सत्संग को सुनने के लिए दूर- दूर से लोग आते हैं। वर्तमान में संतों में उन्हें श्रेष्‍ठ माना जाता है। कानपुर सरसौल के अखरी गांव में जन्मे प्रेमानंद महाराज 13 वर्ष की उम्र में दीक्षा लेकर संत बन गए। महाराज का दर्शन करने के लिए भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के मानव कल्याण के लिए उपदेश सलाह अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। प्रेमानंद महाराज ने अपने एक जारी वीडियो में बताया कि जिन लोगों को सुबह उठने में दिक्कत होती है। वह ऐसा करके अपनी दिनचर्या सही कर सकते हैं।
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज मानव जीवन कल्याण के लिए कोई ना कोई उपदेश सलाह दिया करते हैं। संत प्रेमानंद महाराज की बातें पवित्र ग्रंथ रामायण की तरह हमें जीने की कला सिखाती हैं। अक्सर यह देखा गया है, कि लोगों को सुबह उठने में दिक्कत होती है। जिसके कारण उनकी दिनचर्या बिगड़ती जा रही है। वह चाह कर भी इसमें सुधार नहीं कर सकते हैं। अपने एक वीडियो संदेश में प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि आपको सुबह जल्दी उठना है तो रात के समय सोने से पहले चिंतन करते हुए टाइम अपने दिमाग में सोच लेना चाहिए। जैसे कि आपको सुबह 4 बजे उठना है। वह कहते हैं की रात के समय ध्यान और चिंतन करके सोया जाए। तो सुबह आपको किसी को जगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी नींद खुद खुल जाएगी। प्रेमानंद महाराज का कहना है कि सुबह 4 बजे उठने का उचित समय है। इस समय उठकर व्यक्ति को स्नान करने के बाद प्राणायाम और व्यायाम करना चाहिए। ऐसा करने से आप पूरे दिन ताजगी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को इस समय उठकर संभव हो तो पढ़ना चाहिए। हमारे पूर्वज भी बताते थे। सुबह जल्दी उठकर पढ़ने से वह चीज विद्यार्थी को याद हो जाती हैं। प्रेमानंद महाराज के अनुसार हमें 11 बजे से पहले भोजन कर लेना चाहिए।

Home / UP News / Premanand Maharaj : सुबह जल्दी नहीं उठ पा रहे दिनचर्या बिगड़ रही, जानिए प्रेमानंद महाराज की ये बात, ऐसा करने से खुद खुल जाएगी नींद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो