script

जीवनसाथी खोजने में मदद कर रही ‘रिश्ता आंटी’

Published: Jul 21, 2017 06:50:00 pm

Submitted by:

dinesh mishra1

 ऊबर और ओला कैब की तरह मुस्लिम देशों में प्रचलित  ‘करीम’ कैब सर्विस ने ‘रिश्ता आंटी’ नाम से एक सेवा शुरू की है, जो उसकी सवारी करने वाले ग्राहकों को शादी से संबंधित प्रस्तावों के बारे में बताती है। द

rishta aunty

rishta aunty

इस्लामाबाद। अब तक अगर आपको अपने लडक़े या लडक़ी के लिए रिश्ता ढूंढना हो तो आप किसी रिश्तेदार का सहारा लेते हैं या फिर मैट्रोमोनी साइट्स का। लेकिन पाकिस्तान में हाल ही में एक ऐप लांच हुआ है जो आपके लिए रिश्ता ढूंढने में मदद करेगा। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। ऊबर और ओला कैब की तरह मुस्लिम देशों में प्रचलित ‘करीम’ कैब सर्विस ने ‘रिश्ता आंटी’ नाम से एक सेवा शुरू की है, जो उसकी सवारी करने वाले ग्राहकों को शादी से संबंधित प्रस्तावों के बारे में बताती है। दक्षिण एशिया में रिश्ता आंटी वो मैरिज मैचमेकर्स है जो लडक़े और लड़कियों के बारे में सारी जानकारी रखती हैं। जैसे कि सैलरी कितनी है, पढ़ाई-लिखाई का स्तर क्या है? वजन कितना है और इतना ही नहीं बल्कि स्किन टोन के बारे में भी ऐप यह जानकारी रखता है, जिससे वो आपके होने वाले जीवनसाथी से आपको मिलवाता है। आमतौर पर बड़े चश्मेवाली आंटी की तरह जो अपने साथ नामों वाली पर्ची और नोकिया का पुराना फोन रखने वाली की तरह बनाया गया था। करीम ने इन आंटी को थोड़ा-सा अपडेट किया। ये रिश्ता आंटी की कॉन्सेप्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

सही जीवनसाथी के लिए शुरू की सेवा
करीम पाकिस्तान में कानूनी रूप से इस सेवा को शुरू कर रहे हैं। शादी के लिए रिश्ता ढूंढना सभी माता-पिता के लिए बहुत मुश्किल होता है। करीम के सामाजिक मामलों के चेयरमैन सिब्तेन नक्वी कहते हैं कि हमने युवाओं को सही जीवनसाथी खोजने के लिए इस सेवा को शुरू किया है। कैब में बैठने के दौरान लोग आंटी को शादी के लिए अपनी शर्ते बता सकते हैं। उसके बाद आंटी उनके लिए एक उपयुक्त रिश्ते की तलाश करेंगी। करीम कैब की सर्विस 53 देशों में है।

ट्विटर पर लोगों ने ली चुटकी
टविटर पर लोगों ने इसकी चुटकी लेते हुए कहा कि करीम हलाल टिंडर है, जहां पर रिश्ता आंटी आपके लिए स्वाइप करती हैं। वही कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ टैक्सी ऐप सेवा द्वारा मार्केटिंग करना हैं।

पहले करीम डॉक्टर का ऑफर
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब किसी सेवा को ऐसे अनोखे अंदाज में पेश किया गया है, बल्कि इससे पहले जनवरी में करीम कंपनी ने ‘करीम डॉक्टर’ के नाम से एक ऐप पेश किया था, जिसमें आपके दरवाजे पर ही डॉक्टर की सुविधा दी जाने की प्लानिंग रही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो