scriptटेस्ट रैंकिंग : भारत नंबर-2 पर कायम, द. अफ्रीका छठे स्थान पर खिसका | Test Ranking : India retains 2nd position, South Africa slides to 6th position | Patrika News

टेस्ट रैंकिंग : भारत नंबर-2 पर कायम, द. अफ्रीका छठे स्थान पर खिसका

Published: May 03, 2016 09:36:00 pm

आस्ट्रेलिया, भारत से छह अंक के फासले के साथ पहले स्थान पर है

Test Ranking

Test Ranking

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह छठवेंं स्थान पर आ गया है। आईसीसी के अनुसार, वार्षिक गणना के मुताबिक (जिसमें 2012-13 का प्रदर्शन नहीं जोड़ा गया है और 2014-15 के प्रदर्शन का 50 फीसदी हिस्सा लिया गया है) भारत तीसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान से एक अंक आगे है।

भारत ने आखिरी बार नंबवर-दिसंबर 2015 में अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रंखला खेली थी। आस्ट्रेलिया, भारत से छह अंक के फासले के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान से खिसक कर छठवें स्थान पर आ गई है। दक्षिण अफ्रीका को यह नुकसान इसलिए उठाना पड़ा है क्योंकि 2012-13 में उसकी इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान पर मिली जीतों को इसमें नहीं जोड़ा गया है।

पाकिस्तान को 2012-13 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के इस गणना में ना जुडऩे का फायदा हुआ है। जबकि 2014-15 में श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से मिली हार को 50 फीसदी हिस्सा ही इस वार्षिक गणना में जोड़ा गया है। ताजा रैंकिंग में वेस्टइंडीज को भी नुकसान उठाना पड़ा है। वेस्टइंडीज ने हालांकि अपना आठवां स्थान कायम रखा है, लेकिन उसके 76 की जगह 65 अंक रह गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो