script

पुष्कर में चार से नौ जुलाई तक होगा तीर्थराज का वार्षिक महोत्सव

Published: Jul 05, 2017 02:47:00 pm

तीर्थराज पुष्कर का 94वां छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव चार से नौ जुलाई तक मनाया जाएगा

pushkar sarovar

pushkar sarovar

राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर का 94वां छह दिवसीय वार्षिक महोत्सव चार से नौ जुलाई तक मनाया जाएगा। श्री ब्रह्मपुष्कर विप्र महासभा यज्ञ समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव का आगाज मंगलवार को हिमाद्रि स्नान एवं देव आह्वान के साथ होगा।

समिति प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि पुष्कर सरोवर के प्रधान वराह घाट पर 94वां महोत्सव धार्मिक रस्मों के साथ भव्यता से मनाया जाएगा। इस दौरान श्री ब्रह्मपुष्कर महायज्ञ, पुष्कर राज का अभिशेक पूजन, रुद्राष्टाध्यी के वेद मंत्र का पठन समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन शाम को तीर्थराज राज की विशेष आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को समापन के दिन गुरु पूर्णिमा के मौके पर विशेष अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले ही दिन से सावन मास का प्रारंभ हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो