scriptWorld Dance Day 2023: धक-धक क्वीन से लेकर देसी गर्ल और भोली पंजाबन, ये सभी एक्ट्रेसेस हैं कथक डांस में माहिर | Patrika News
बॉलीवुड

World Dance Day 2023: धक-धक क्वीन से लेकर देसी गर्ल और भोली पंजाबन, ये सभी एक्ट्रेसेस हैं कथक डांस में माहिर

5 Photos
1 year ago
1/5

Priyanka Chopra Jonas: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनास आज भी दिल से देसी है। प्रियंका चोपड़ा ने भी कथक डांस में ट्रेनिंग हासिल की है। उनके ग्रेसफुल और फ्लॉलेस डांस मूव्स के सभी कायल हैं।

2/5

Janhvi Kapoor: अपनी मॉडर्न, ट्रेडिशनल और ग्लमौरूस लुक्स से सब को हैरान करने वाली जान्हवी कपूर ने भी बचपन से कथक डांस में ट्रेनिंग हासिल की है। कई बार जान्हवी ने अपने डांस के विडोज़ सोशल मीडिया पर साझा किये हैं। डांस में थिरकते कदम के साथ जान्हवी की आंखें भी बहुत कुछ कह जाती है। अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही ये भी वंडर आईज हैं।

3/5

Richa Chadda: यह भोली पंजाबन बचपन से ही डांस में रूचि रखती थीं। हालांकि ऋचा ने बॉलीवुड में ज़्यादा डांस मूव्स नहीं दिखाए हैं लेकिन अपकमिंग व चर्चित फिल्म हीरामंडी के ट्रेलर में उनका क्लासिकल डांसर वाला गेटअप उनके क्लासिकल डांस से जुड़े हाव भाव बयान करता है। ऋचा ने बचपन में कथक सीखा था लेकिन अपने बोर्ड एग्जाम के चलते उन्हें डांस प्रैक्टिस बंद करनी पड़ी। हालांकि, उन्होंने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी के लिए फिर एक बार प्रैक्टिस शुरू की है।

4/5

Kriti Sanon: कृति सनोन एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। उन्होंने आठ साल की उम्र से डांस सीखा है। पानीपत फिल्मे के मर्द मराठा गाने में कृति के क्लासिकल डांस ट्रेनिंग की झलक नजर आयी थी। कृति के डांस में उनके हाव भाव के साथ ही उनकी आंखें भी बोलती है, जो एक क्लासिकल डांसर होने का सबूत है।

5/5

Madhuri Dixit Nene: बात कथक की हो और माधुरी दीक्षित का नाम ना लिया जाए। ऐसा नहीं हो सकता। माधुरी की अदाओं के तो सभी दीवाने हैं, खासकर उनके डांस के। अपने गुरूजी से ाबचपन में कथक सीखने के बाद माधुरी ने पॉपुलर कोरियोग्राफर सरोज खान से भी कई मूव्स सीखे। यहां तक की इन दोनों की जोड़ी कई सालों तक सुपरहिट रही।

(Photos: Instagram)

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.