scriptकठुआ में रेप के बाद हत्याः आगरा में जुमे की नमाज को लेकर खास सतर्कता | kathua rape case up police aleart for juma namaz band on social media | Patrika News

कठुआ में रेप के बाद हत्याः आगरा में जुमे की नमाज को लेकर खास सतर्कता

locationआगराPublished: Apr 20, 2018 01:01:09 pm

सोशल मीडिया पर कई संगठनों की 20 अप्रैल को बंद की अपील भी हुई है

rape
आगरा। जम्मू के कठुआ में आठ साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आज जुमे की नमाज है और कई मुस्लिम संगठनों ने इस हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पुलिस के आला अधिकारियों को हाईकमान से सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
सक्रिय हुई एलआईयू
कठुआ में हुई आठ वर्षीय बालिका की हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। आगरा जनपद के एटा में भी एक बालिका का रेप किया और उसे मार दिया गया। मासूमों की हत्या के बाद लोगों ने शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन भी किया। शांति मार्च निकालकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठाई। कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। आगरा जनपद के कई स्थानों पर जुमे की नमाज होती है। ऐसे में स्थानीय पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे गए संदेश
मासूमों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर कई संगठनों की 20 अप्रैल को बंद की अपील भी हुई है। सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में सतर्कता बरतने के लिए पुलिस महानिदेशक लॉ एंड आर्डर से सभी कार्यालयों को सतर्कता बरतने के लिए पत्र भेजे गए हैं। पुलिस ने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया ग्रुप पर पुलिस नजर रख रही है, जो भी भडकाने वाली पोस्ट डालेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो