scriptशादी के दो घंटे बाद दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा कि पति के उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला! | looteri dulhan looted cash jewellery after 2 hours of marriage ranaway | Patrika News

शादी के दो घंटे बाद दुल्हन ने किया ऐसा कारनामा कि पति के उड़ गए होश, जानिए पूरा मामला!

locationआगराPublished: Oct 08, 2019 01:25:18 pm

Submitted by:

suchita mishra

खाने में नशीला पदार्थ देकर दुल्हन ने सबको बेहोश कर दिया और सारे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।

आगरा। यमुना ब्रिज स्थित सुशील नगर में लुटेरी दुल्हन शादी के दो घंटे बाद ही ससुरालीजनों को चूना लगाकर फरार हो गई। शादी के बाद दुल्हन ने अपने व्यापारी पति और उसके बच्चों को नशीला पदार्थ मिलाकर खाना खिलाया। इसके बाद सभी बेहोश हो गए। इसके बाद दुल्हन घर में रखा नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। दुल्हन के साथ बिचौलिया, एक युवक और दो महिलाएं भी भाग गईं। होश आने के बाद व्यापारी ने थाने में मामले की शिकायत की। इसके बाद थाना रकाबगंज पुलिस ने आरोपी युवती को बिजलीघर से पकड़ा और सोमवार को जेल भेज दिया।
ये है पूरा मामला
सुशील नगर के रहने वाले सरवन सिंह तीन बेटियों के पिता हैं और घर के पास परचून की दुकान चलाते हैं। करीब साल भर पहले पत्नी की मौत हो गई। बच्चियों की देखभाल के लिए वे दूसरी शादी करना चाहते थे। इसके लिए उनके परिवार ने डौकी निवासी देवकी नंदन से बातचीत की। देवकी नंदन ने दूसरी शादी जरार, बाह निवासी प्रीति का रिश्ता बताया। उसने बताया कि प्रीति के पति की मौत हो चुकी है और वो मध्यप्रदेश के मुरैना की रहने वाली है।
यह भी पढ़ें

शादी से ऐन वक्त पहले बारातियों और घरातियों को चकमा देकर दुल्हन हुई फरार, जानिए पूरा मामला!

पांच अक्तूबर को देवकी नंदन प्रीति को साथ लेकर आया। उसके साथ दो महिलाएं व एक युवक भी था। महिलाओं को उसने प्रीति की मां और बहन बताया और युवक को भाई। शादी में खर्चे के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। सरवन ने रुपए दे दिए। इसके बाद वहीं पर दोनों की जयमाल की रस्म के साथ शादी संपन्न हो गई। शादी के बाद दुल्हन ने खाना बनाया और सबको खिलाया।
यह भी पढ़ें

सीआरपीएफ जवान का वीडियो वायरल, डाकू पान सिंह तोमर बनने की दी धमकी, सीएम योगी से मांगा न्याय, देखें वीडियो…

खाना खाते ही तीनों बच्चे व सरवन बेहोश हो गए। इसके बाद उन लोगों ने घर में रखी नकदी व जेवरात उठाए और फरार हो गए। होश आने पर सरवन को पूरी कहानी समझ आयी। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। साथ ही खुद भी उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों को प्रीति बिजलीघर पर खड़ी मिल गई। इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद थाना रकाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। फिलहाल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो