सीमित व्यवहार रखती थीं नूतन
नूतन मूलरूप से आगरा के बरहन के खुशहालपुर की रहने वाली थीं और 2018 में ही एपीओ बनी थीं। महिला थाना कंपाउंड स्थित उनके घर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि नूतन बहुत सीमित व्यवहार रखती थीं। सुबह स्कूटी से दफ्तर जाना फिर घर वापस आकर ज्यादातर घर में ही रहना उनका रोज का रुटीन था। वे आसपास के लोगों से बातचीत भी बहुत कम करती थीं। थोड़ी बहुत बातचीत पड़ोस की आंटी से जरूर होती थी। उन्हें नूतन ने बताया था कि धनपाल उनका चाचा है।

धनपाल पर हत्या का शक
थाना कंपाउंड में बने आवास में हत्या को आईजी ने भी चिंता का विषय माना है। नूतन के भाई राघवेंद्र ने धनपाल और उसके साथी भारत सिंह के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का शक भी नूतन धनपाल पर ही है क्योंकि वो ही सोमवार की शाम को उसके घर आया था। घटना के बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।