script

शिवपाल सिंह यादव की भाजपा को चेतावनी, 2022 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान

locationइटावाPublished: Sep 08, 2019 09:07:44 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भाजपा सरकार में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली की कटौती से किसान परेशान है।

shivpal

shivpal

इटावा. भाजपा सरकार (BJP Government) में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली की कटौती से किसान परेशान है। थानों तथा तहसीलों मे बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। इन्हीं सब को देखते हुए 2022 में उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। तब जाकर गरीब आदमी को राहत मिलेगी। यह बात प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samjwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कस्बे के एक मैरिज होम में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान एक कार्यक्रम में कही।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी के सभी 56 मंत्रियों के साथ पहली उठाया बड़ा कदम, सभी सरकारी वीआईपी गाड़ियों का इसलिए किया त्याग

उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव से तीन महीने पूर्व ही समाजवादी पार्टी लोहिया बनी थी। इसके बाबजूद 11 प्रदेशों में उसने अपने प्रत्याशियो को खड़ा कर चुनाव लड़ाया। प्रदेश में हो रही बिजली की छापेमारी तथा बढ़ते बिलों से लोग परेशान हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों के व्यवहार से परेशान है। जुर्माना इतना लग रहा है कि गरीब घर बेचकर भी जुर्माना नहीं दे पायेगा। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। लोग नौकरी से निकाले जा रहे हैं। बेरोजगारी वढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें- धारा 144 लगने व अन्य दलों के विरोध पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, मुलायम के आदेश का अब होगा पालन

उन्होंने बताया कि नोटबंदी के दौरान शुरू में लोगों को लग रहा था कि इसका असर बड़े लोगों पर पड़ेगा परन्तु अब देखने में आ रहा है कि छोटे लोगों को काम नहीं मिल रहा है। कारेाबार ठप्प हो रहे हैं। नोट बंदी से प्रदेश की गरीब जनता परेशान है।
2022 में अपनी सरकार बनाएंगे-

उन्होंने कहा कि गरीब किसानों के लिए बिजली फ्री होनी चाहिए। लगभग ढाई वर्ष भाजपा सरकार को बीत रहे हैं। सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है। बिजली पर 15 प्रतिशत बोझ और वढ़ा दिया गया है, जिससे गरीब किसानों पर बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में वे अपनी सरकार बनाएंगे। तब जाकर गरीब आदमी को राहत मिलेगी।
इसके बाद वे बलरई बीएसटी इण्टर कालेज पहुॅचे, जहां पर भी उन्होंने सभा को सम्बोधित किया व सदस्यता अभियान की शुरूवात की। उन्होंने बताया वहां मौजूद कार्यकर्ताओ से अपील की कि लोगों के उत्पीडन, बिजली से परेशान, आदि समस्याओं को लेकर वे 18 सितम्वर को इटावा कचहरी में विराट प्रदर्शन होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग उपस्थित हों।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नगर अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सदस्य राहुल गुप्ता ने बताया कि रविवार को सदस्यता अभियान के तहत 995 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया है और यह अभियान अभी चलता रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो