scriptदुल्हन की विदा कराकर जा रही थी बस, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा जिसे सुनकर कांप गई सभी की रूह, देखें वीडियो | The bus filled with the baras taking away the fart | Patrika News

दुल्हन की विदा कराकर जा रही थी बस, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा जिसे सुनकर कांप गई सभी की रूह, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Sep 10, 2018 02:47:12 pm

— फिरोजाबाद के मक्खनपुर के समीन अनियंत्रित होकर पलट गई मिनी बस, हादसे में दुल्हन समेत करीब 20 लोग हुए घायल।

Accident

Accident

फिरोजाबाद। दुल्हन की विदा कराकर मैनपुरी की ओर जा रही बारातियों से भरी मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन समेत करीब 20 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है। हादसे के पीछे चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—

पत्रिका असर: दिव्यांग बच्चे को मिला डीएम का सहारा, मिलेगा योजनाओं का लाभ

फिरोजाबाद से जा रही थी मैनपुरी
रविवार को मैनपुरी से एक बारात फिरोजाबाद आई थी। देर रात्रि बारात विदा होकर मैनपुरी वापस जा रही थी। मिनी बस में दुल्हन के साथ बाराती भी सवार थे। रात्रि करीब ढाई बजे मिनी बस मक्खनपुर क्षेत्र में पहुंची थी। तभी चालक को झपकी आ गई और मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। दुल्हन समेत अन्य बाराती जान बचाने के प्रयास करने लगे।
यह भी पढ़ें—

जिला जज ने कहा राष्ट्र की उन्नति में सहायक हैं लोक अदालत


पीआरवी ने बचाई जान
डायल 100 पीआरवी 0658 ने मौके पर पहुँच थाना मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी। एसएसआई मक्खनपुर मय पुलिस पीआरवी एसएसआई रामौतार सिंह, कांस्टेबल धनपाल सिंह, होमगार्ड शेर सिंह सहित मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घायलों को किसी प्रकार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां बारातियों के घायल होने की जानकारी होने पर चिकित्सकों की टीम उपचार के लिए लगाई गई। चिकित्सकों का कहना है कि समय से उपचार मिल जाने के कारण सभी की हालत में अब सुधार है। किसी भी बाराती की स्थिति नाजुक नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो