scriptशिक्षक सभा के इस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया सपा की आगामी तैयारियों के बारे में, पढ़िए ये खबर | Welcome to National President of SP Teacher Association | Patrika News

शिक्षक सभा के इस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया सपा की आगामी तैयारियों के बारे में, पढ़िए ये खबर

locationफिरोजाबादPublished: Sep 08, 2018 07:59:08 pm

– सपा शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ नगर में स्वागत, लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील।

Sapa

Sapa

फिरोजाबाद। शनिवार को समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम बार नगर आगमन पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। लोकसभा चुनाव मेें मिलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोकसभस चुुनाव को लेकर पूरी तैयारी करने के भी दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें—

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में इस स्कूल के बच्चों ने जीते इतने पदक कि सुनकर रह जाएंगे हैरान, पढ़िए ये खबर


रॉयल गार्डन में आाए थे राष्ट्रीय अध्यक्ष
नगर के स्टेशन रोड स्थित राॅयल गार्डन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डाॅ. असीम यादव ने कहा कि संगठन के बिना कोई भी दल चुुनाव नहीं जीत सकता। सपा के अंदर सभी वर्गो का मान सम्मान सुरक्षित है। वर्ष 2019 में समाजवादी पार्टी विरोधियों के दांत खट्टे कर देगी। गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी जी तोड़ मेहनत करें और अभी से तैयारियों में लग जाएं। समाजवादी पार्टी सबसे मजबूत पार्टी है।
दूसरे प्रांतों में बढ़ रहा जनाधार
पार्टी का जनाधार अन्य प्रदेशों में भी बढ़ रहा है। कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और संघर्ष करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां ही उनके अंत का कारण बनेंगी। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते आमजन काफी दुखी है। परंतु उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। सपाई जनता का पूरा साथ दें और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में कोई कसर न छोड़ें। जनता जब आपके साथ होगी, तभी चुुनाव जीता जा सकता है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष भोले शंकर निषाद, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, अशोक यादव, वीरेश यादव, अजब सिंह यादव, सुभाष कक्कड़, उमेश यादव, अभिषेक यादव, मुईनुददीन कुरैशी, हाजी रफीक, अलकेश सविता, अजय दीक्षित, अनुराग मेवाती, चंद्रवीर सिंह, सत्य प्रकाश सगर आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो