scriptकूड़ा फेकने गयी लड़की के साथ गैंगरेप, दर्ज हुआ मुकदमा | Three Men Gangrape 15 Year old Girl in Jaunpur | Patrika News

कूड़ा फेकने गयी लड़की के साथ गैंगरेप, दर्ज हुआ मुकदमा

locationजौनपुरPublished: Jul 04, 2019 01:41:01 pm

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Rape

रेप (प्रतीकात्मक)

जौनपुर. यूपी के जौनपुर में कूड़ा फेकने गयी एक किशोरी को उठाकर उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना जौनपुर के मछलीशहर पड़ाव के पास हुई। आरोपी लड़की को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें

पिटायी से नाराज पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर मार डाला

बताया गया है कि मछलीशहर पड़ाव के पास बीते मंगलवार को एक नाबालिग लड़की कूड़ा फेकने गयी थी। इसी दौरान तीन लोग उसे उठा ले गए और पेट्रोल पंप के बगल में सुनसान जगह पर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को जब घर लौटने में देर हुई परिजन उसे खोजने निकले। इसी दौरान लड़की रोते हुए लड़की सुनसान जगह से सड़क पर आयी। परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो