scriptअयोध्या पर फैसले के बाद यहां ठप की गईं इन्टरनेट सेवाएं, बढ़ाई गई सुरक्षा | Internet service blocked in this region of UP | Patrika News

अयोध्या पर फैसले के बाद यहां ठप की गईं इन्टरनेट सेवाएं, बढ़ाई गई सुरक्षा

locationमहोबाPublished: Nov 10, 2019 06:58:23 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अयोध्या के राम मंदिर मामले में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद आज वारावफात के त्यौहार के मद्देनजर महोबा जिला प्रशासन ने यूपी-एमपी सीमाओं को सील कर दिया है।

Internet

Internet

अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर मामले में ऐतिहासिक फैसला आने के बाद आज वारावफात के त्यौहार के मद्देनजर महोबा जिला प्रशासन ने यूपी-एमपी सीमाओं को सील कर दिया है। दरअसल सीमावर्ती मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अचानक इंटरनेट संचार सेवाएं बंद करने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और एसपी महोबा ने सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए है। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद अंतरराज्जीय सीमाओं पर वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो वही सीमा पार से अराजकता फैलाने वालों में हड़कंप मच हुआ है।
ये भी पढ़ें- Ayodhya Verdict के बाद यूपी में बदलेंगे सियारी समीकरण, भाजपा को फायदा, सपा-कांग्रेस की होगी रणनीति

यूपी की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला कलेक्टर ने सुरक्षा के मद्देनजर कल से इंटरनेट और संचार सेवाओं पर रोक लगा दी है। साथ ही समूचे छतरपुर जिले में अफवाहों के मद्देनजर वारावफात के जुलूस पर रोक लगा दी है। अराजक तत्वों की अफवाहों के छतरपुर जिले के कलेक्टर ने महोबा जिलाधिकारी से संपर्क कर यूपी -एमपी सीमाओं पर तत्काल सघन चेकिंग अभियान के माध्यम से चौकसी बरतने की बात की है। जिसको लेकर महोबा श्रीनगर थाना क्षेत्र के केमाहा बैरियल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो