scriptआंधी से तापमान में आई गिरावट के बाद, गुरुवार को फिर तपेगी दिल्ली | Weather updates: Hot summer in national capital delhi and India | Patrika News

आंधी से तापमान में आई गिरावट के बाद, गुरुवार को फिर तपेगी दिल्ली

Published: Jun 13, 2019 02:54:56 pm

Submitted by:

Mohit sharma

धूलभरी आंधी चलने के कारण राजधानी में पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़का
मौसम में आई गर्मी की कमी से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी

news

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भले ही बुधवार शाम को धूलभरी आंधी चलने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

चक्रवात ‘वायु’ ने रास्ता बदला, गुजरात से नहीं टकराएगा पर तटीय इलाके हाई अलर्ट पर

 

weather
दिल्ली में तापमान
क्रमांकतिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2943
214 जून2943
315 जून3042
416 जून3140
517 जून3040
618 जून3038
719 जून2938
weather

मोंटी चड्ढा IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, फ्लैट बायर्स से 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप

तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना

गुरुवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना है, हालांकि लू चलने का कोई अनुमान नहीं है। बुधवार को धूल भरी आंधी और शहर के बाहरी इलाकों में बारिश के बाद शाम को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली: DMRC ने भेजा मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर का प्रस्ताव, सरकार से मांगा 8 माह का समय

 

weather
मुंबई में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2534
214 जून2635
315 जून2735
416 जून2735
517 जून2735
618 जून2534
719 जून2534
weather

‘वायु’ चक्रवात से मानसून पर मंडराए संकट के बादल, उत्तर भारत में संकट के आसार

17-18 जून को बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “हमें अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की उम्मीद नहीं है। मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण 17-18 जून को बारिश हो सकती है।”

कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया खूंखार आतंकी, स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद

 

weather
चेन्नई में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून3139
214 जून3139
315 जून3138
416 जून3038
517 जून3038
618 जून3038
719 जून3038
weather

अमित शाह के एक्शन ISI में हड़कंप, कश्मीर में तैयार किया नया अलगाववादी ग्रुप

जून में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी कंपनी ‘स्काइमेट’ के अनुसार, अरब सागर से उत्तर भारत की ओर चलने वाली नमी वाली हवाएं पारा को नियंत्रित रखने में मदद करेगी। दिल्ली में सोमवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, इसने जून में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड बनाया था।

मुंबई कोस्ट से होकर गुजर रहा वायु चक्रवात, अलर्ट पर नौसेना और एनडीआरएफ

weather
कोलकाता में तापमान
क्रमांक तिथि न्यूनतम तापमान (डिग्री) अधिकतम तापमान (डिग्री)
113 जून2937
214 जून2938
315 जून3038
416 जून3038
517 जून3039
618 जून3139
719 जून3138
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो