script

बड़ी खबर: रामपुर में उपचुनाव जिताने के लिए भाजपा ने इनको सौंपा दायित्व, जानिए किस नेता को मिली किस सीट की जिम्‍मेदारी

locationरामपुरPublished: Jun 24, 2019 11:32:14 am

Submitted by:

sharad asthana

रामपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी
आजम खान के पहली बार संसद पहुंचने की वजह से खाली हुई यह सीट
आजम खान की पुत्रवधु उतर सकती हैं मैदान में

azam khan

बड़ी खबर: रामपुर में उपचुनाव जिताने के लिए भाजपा ने इनको सौंपा दायित्व, जानिए किस नेता को मिली किस सीट की जिम्‍मेदारी

रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खान का गढ़ माने जानी वाली रामपुर विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। रामपुर से 9 बार विधायक रहे आजम खान के पहली बार संसद पहुंचने की वजह से यह सीट खाली हो गई है। अब रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
नौ बार विधायक रह चुके हैं आजम

आजम खान के गृह जिले रामपुर में उनका दबदबा कायम है। वह यहां से नौ बार विधायक रह चुके हैं। उनके बेटे आजम अब्‍दुल्‍ला रामपुर लोकसभा क्षेत्र की स्‍वार टांडा विधानसभा से विधायक हैं। 2017 के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजम अब्‍दुल्‍ला पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में आजम खान खुद मैदान में उतरे थे। उन्‍होंने चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा को एक लाख ये ज्‍यादा वोटों से हराया था। आजम खान के सांसद बनने के बाद रामपुर नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। रामपुर में आजम को हराना काफी टेढ़ी खीर है। सपा भी यहां आजम की सहमति के बाद ही किसी को टिकट देगी। माना जा रहा है क‍ि यहां से आजम खान की पुत्रवधु मैदान में उतर सकती हैं। चर्चा डिंपल यादव के भी चुनाव लड़ने की है।
यह भी पढ़ें

यह सपा सांसद आज भी मात्र 30 रुपये में देखते हैं मरीज

Dinesh Sharma
उपचुनाव को लेकर हुई बैठक

ऐसे में भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रविवार को लखनऊ में उपचुनाव को लेकर एक बैठक हुई। इसमें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भाजपा के कई मंत्री और पदाधिकारी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, बैठक में सभी मं‍त्रियों को उपुचनाव में जीत दिलाने का जिम्‍मा दिया गया। बैठक में उपचुनाव के लिए 13 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई। इनमें उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

डिंपल यादव यहां से लड़ सकती हैं उपचुनाव

डिप्‍टी सीएम को मिली रामपुर की जिम्‍मेदारी

बैठक में रामपुर विधानसभा सीट को लेकर खास चर्चा की गई। उत्‍तर प्रदेश के डिप्‍टी सीएम दिनेश शर्मा को रामपुर में उपचुनाव जिताने का दायित्‍व सौंपा गया है। जबक‍ि भूपेंद्र चौधरी को गंगोह सीट की जिम्‍मेदारी दी गई है।
इनको मिली यह जिम्‍मेदारी

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- गोविंदनगर

सुरेश राणा- इगलास

श्रीकांत शर्मा- टुंडला

महेंद्र सिंह- मानिकपुर

धुन्नी सिंह- हमीरपुर

आशुतोष टंडन- लखनऊ कैंट

दारा सिंह चौहान- जैदपुर
बृजेश पाठक- जलालपुर

बलहा सीट- रमापति शास्त्री और उपेद्र तिवारी

प्रतापगढ़- स्वतंत्र देव सिंह

यह भी पढ़ें

उपचुनाव के लिए इन दलों से गठबंधन कर सकती है सपा

पांच विधानसभा सीटें हैं रामपुर में

आपको बता दें क‍ि रामपुर जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। इनमें दो सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है जबक‍ि दो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में हैं। रामपुर नगर सीट से आजम खान इस्‍तीफा भेज चुके हैं।
स्वार टांडा- अब्दुला आजम (सपा)

बिलासपुर- बल्देव सिंह ओलख (भाजपा)

शाहबाद- राजबाला (भाजपा)

चमरोवा- नसीर खान (सपा)

ट्रेंडिंग वीडियो