script

वाराणसी में बोले नरेंद्र मोदी गलत परशेप्शन बनाते हैं राजनीतिक पंडित

locationवाराणसीPublished: May 27, 2019 01:58:37 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

नरेंद्र मोदी ने कहा, राजनीतिक पंडित 21वीं सदी के काबिल नहींइनकी गुणा गणित के आगे केमिस्ट्री भी हैराजनीतिक छुआ छूत पर हमला कियाकहा, हम विपक्ष का सम्मान करते हैं

नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी

वाराणसी. महाविजय के बाद और प्रधानमंत्री पद की दोबारा शपथ लेने के ठीक पहले वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी ने पहले 45 मिनट तक काशी विश्वनाथ की पूजा की फिर 50 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के राजनीतिक पंडितों को निशाने पर लिया। कहा कि वो 21वीं सदी के काबिल नहीं। वो गलत परशेप्शन देने में लगे हैं।
पीएम ने कहा कि राजनीतिक पंडित तरह-तरह के आंकड़ों के आधार पर गुणा-गणित लगा कर एक परशेप्शन देने की कोशिश करते है। लेकिन राजनीति में गुणा-भाग के आगे राजनीतिक केमिस्ट्री भी होती है जिस पर उनका ध्यान ही नहीं। वहां तक वह पहुंच ही नहीं पाते।
उन्होने कहा कि 2014, 2017 और अब 2019 के चुनाव ने देश की राजनीति की दिशा को बदल दिया है। एक नई सोच दी है। स्वस्थ्य लोकतंत्र का बेस तैयार किया है। कहा कि हम लोग (भाजपा) गुणा गणित की राजनीति के चक्कर में नहीं पड़ते। हमारे लिए सरकार के साथ संगठन महत्वपूर्ण है। कार्य के साथ कर्ता के बीच समन्वय जरूरी है। बताया कि सरकार नीति बनाती है और संगठन रणनीति और ये दोनों मिल कर सफल होते हैं। ऐसे में कार्यकर्ता सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। न कि गुणा गणित।
नरेंद्र मोदी ने देश के महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत कुछ दिया है। हम उनकी दिशा, सोच, सिद्धांत को बिसरा नहीं सकते। कहा कि हम विरासत के साथ विजन लेकर चलने वाले लोग हैं।
मोदी ने स्वस्थ्य लोकतंत्र में विश्वास रखने की बात की साथ ही कहा कि हम विपक्ष का पूरा सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। उनकी सोच उनका परिणाम वो जानें।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

ट्रेंडिंग वीडियो