script7 सशस्त्र जलदस्यु गिरफ्तार | 7 sundervan pirates arrested in west bengal | Patrika News
कोलकाता

7 सशस्त्र जलदस्यु गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना इलाके के ज्ञानेचक के समीप मातला नदी से एक बांग्लादेशी सहित सात जलदस्यु शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किए गए

कोलकाताDec 10, 2016 / 11:34 pm

Paritosh Dube

sundervan pirate

sundervan pirate

कोलकाता.
दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली थाना इलाके के ज्ञानेचक के समीप मातला नदी से एक बांग्लादेशी सहित सात जलदस्यु शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किए गए। इनके पास से बड़ी मात्रा में आग्नेयास्त्र और नौका बरामद की है। गिरफ्त में आए जलदस्यु सुन्दरवन घूमने आने वाले पर्यटकों से लूटपाट करते थे। 

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने बताया कि गिरफ्त मे आए गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व)अरिजीत सिन्हा की अगुवाई में कैयखाली घाट से पुलि की विशेष टीम स्पीड वोट से रवाना हुई। दस्युओं की तलाश शुरु की गई। कुलतली के पास एक नाव के सवारों में पुलिस की टीम को देखकर हड़बड़ाहट देखी गई। नाव में सवार कुछ लोग मातला नदी में कूदते देखे गए। पुलिस ने घेराबंदी कर सातों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई नाव की तलाशी में पांच एकनली बंदूक, एक वन शाटर , 42 चक्र गोलियां और दो धारदार हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार में आए दस्युओं में एक बांग्लादेशी नागरिक भी है।

पुलिस ने बताया कि पिछले साल दिसम्बर महीने में कुलतली के केल्ला में ही जल दस्युओं ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। पुलिस ने इस बार जाल बिछा रखा था। दस्युओं के आने की खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने इन्हें धर दबोचा। इनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इनसे मिली जानकारी पर कुछ और दस्यु पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो