scriptमौसम खराब होने के कारण नहीं आए सीएम | CM was not due to bad weather | Patrika News
बिलासपुर

मौसम खराब होने के कारण नहीं आए सीएम

सोमवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह मौसम खराब होने के कारण बिलासपुर नहीं आ सके। सीएम दोपहर 1.30 बजे यहां पहुंचने वाले थे

बिलासपुरMar 14, 2016 / 03:43 pm

Kajal Kiran Kashyap

bhagwat katha

bhagwat katha

बिलासपुर. सोमवार को मुख्यमंत्री रमन सिंह मौसम खराब होने के कारण बिलासपुर नहीं आ सके। सीएम दोपहर 1.30 बजे यहां पहुंचने वाले थे। श्री सिंह बिलासपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के यहां आयोजित हो रही भागवत कथा में भाग लेने के लिए आ रहे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के यहां श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रमन सिंह भी सोमवार को आने वाले थे। दोपहर 1.30 बजे वह बिलासपुर पहुंचने वाले थे। सोमवार को रायपुर में मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकाप्टर उड़ नहीं सका। इसके चलते उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इधर पूरा प्रशासनिक अमले द्वारा की गई तैयारियां धरी रह गईं। श्री कौशिक के यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, छत्तीसगढ़ स्टेट संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, संभागायुक्त सोनमणि बोरा, कलेक्टर अबलंगन पी, जिला पंचायत सीईओ व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर प्रवचनों का लाभ लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो