scriptहनुमंथप्पा की हालत नाजुक, देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी | Condition of Siachen avalanche survivor worsens, nation prays for him | Patrika News
71 Years 71 Stories

हनुमंथप्पा की हालत नाजुक, देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

सियाचिन में छह दिन के बाद बर्फ में जीवित दबे मिले सेना के लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनके मस्तिष्क में आक्सीजन की कमी के लक्षण दिखाई दिए हैं।

जोधपुरFeb 10, 2016 / 11:08 pm

सियाचिन में छह दिन के बाद बर्फ में जीवित दबे मिले सेना के लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनके मस्तिष्क में आक्सीजन की कमी के लक्षण दिखाई दिए हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

सेना के आर.आर. अस्पताल द्वारा इस हिमवीर के स्वास्थ्य के बारे में बुधवार शाम जारी बुलेटिन में कहा गया है कि डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने शाम 4 बजे उनकी हालत की समीक्षा की। डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और सीटी स्कैन से पता चला है कि उनके मस्तिष्क में आक्सीजन की कमी के लक्षण दिखाई दिए हैं। उनके उपचार में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की भी सलाह ली जा रही है।

डाक्टरों के अनुसार उनके दोनों फेफडों में निमोनिया का पता चला है। इसके अलावा अभी भी उनके शरीर के कई अंग काम नहीं कर रहे हैं। हरसंभव उपचार तथा देखभाल के बावजूद उनकी हालत सुधरी नहीं है और इसमें कुछ गिरावट आई है। वह अभी भी कोमा में हैं और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। यह हिमवीर गत 3 फरवरी को हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से मौत से लड़ रहा है।

Home / 71 Years 71 Stories / हनुमंथप्पा की हालत नाजुक, देशभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो