चंडीगढ़ पंजाब

बीफ राजनीति में कूदे हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाने को चलाया अभियान, सोशल मीडिया पर लोगों से मांगी राय

चंडीगढ़ पंजाबOct 13, 2015 / 03:45 pm

युवराज सिंह

anil vij

चंडीगढ़। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अब इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को अपने साथ जोडऩा शुरू कर दिया है। आमतौर पर किसी भी विवाद में हवा देने के लिए मशहूर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी अब पूरी तरह से देशभर में चल रही बीफ पोलीटिक्स में कूद गए हैं। विज ने दो दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई थी। इसके लिए उन्होंने गाय को लेकर पौराणिक मान्यताओं का हवाला भी दिया है।

हरियाणा में गौ-हत्या पर पूरी तरह से रोक है। राज्य सरकार ने हालही में गौ-हत्या कानून को भी कठोर बनाया था। देशभर में चल रही बीफ पोलीटिक्स को आगे बढ़ाते हुए अनिल विज खुलकर इस मांग को जनता के सामने ले आए हैं। उन्होंने इसके लिए बकायदा सोशल मीडिया पर अभियान भी छेड़ दिया है। अनिल विज ने अपने सभी सोशल मीडिया एकांउट पर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की मांग उठाते हुए लोगों से भी राय मांगी है। माना जा रहा है कि अनिल विज इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से अभियान छेडऩे के मूढ में हैं।


Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.