scriptसुहागनों ने रखा करवा व्रत | He had taken a vow Suhaginon | Patrika News
कोलकाता

सुहागनों ने रखा करवा व्रत

सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी आयु की कामना के लिए करवा चौथ
का व्रत रखा। सुबह से ही घरों में महिलाओं ने  पूरे उत्साह के साथ सुहाग के
इस पर्व को मनाया

कोलकाताOct 19, 2016 / 11:45 pm

शंकर शर्मा

kolkata news

kolkata news

कोलकाता. सुहागन महिलाओं ने पति की लम्बी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से ही घरों में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सुहाग के इस पर्व को मनाया।


पति के अक्षय होने की कामना करते हुए महिलाओं ने इस दिन चंद्र देवता के साथ ही विघ्नहर्ता भगवान गणेश, शिव-पार्वती व कार्तिकेय की भी पूजा आरधना की । अलग अलग समाजों की महिलाओं ने अपनी-अपनी पूजा परंपरा के अनुसार करवा चौथ व्रत का पालन किया। कही चांद की पूजा करके व्रत तोड़ा गया तो कही चांद के साथ पति को देखकर उपवास तोड़ा गया।

चुनरी ओढ़ी, श्रंृगार कर किया पूजन
महिलाओं ने कहीं छत पर तो कही लॉन में सामूहिक रूप से मिलकर करवा चौथ मनाया। महिलाओं ने हाथों में मेहन्दी, पावों में आलता के साथ ही हाथों में हरी-लाल चूडिय़ां, पैरों में पायल, बिछिया, चुनरी ओढ़े नथ पहनकर पूजन किया। पूजन के मौके करवा की कथा सुनी।

अच्छा योग बना फलदायी
व्रत के प्रति लोगों की आस्था अटूट है। ऐसे में अच्छा योग आने से लोगों में और भी खुशी दिखी। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सौ साल बाद ऐसा योग मिला है। रोहिणी नक्षत्र, बुधवार सर्वाथ सिद्धी योग और गणेश चतुर्थी का संयोग इसी दिन मिलने से दुर्लभ योग मना गया है।

नृत्य-संगीत के साथ भी हुए भव्य आयोजन
सारे दिन महिलाओं के व्रत बहुत अच्छे से हो इसके लिए बहुत से आयोजन किए गए। जिसमें शाम से ही गीत नृत्य के साथ मस्ती का लुत्फ लोगों ने उठाया। जो देर रात तक चला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो