scriptहिमाचल प्रदेश में तूफान के दौरान गिरी दीवार, 4 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत | Himachal Pradesh: 8 killed as factory wall collapses at Baddi town | Patrika News
71 Years 71 Stories

हिमाचल प्रदेश में तूफान के दौरान गिरी दीवार, 4 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बुधवार को तूफान के बीच एक कारखाने की दीवार अस्थाई घरों पर ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई।

Jun 07, 2017 / 01:58 pm

Abhishek Pareek

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बुधवार को तूफान के बीच एक कारखाने की दीवार अस्थाई घरों पर ढहने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें चार बच्चे भी शामिल है। इस घटना में घायल हुए 12 लोगों को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में भर्ती किया गया है।
एक अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा शिमला से लगभग 120 किलोमीटर दूर सराज माजरा गांव में हुआ। घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब एक बजे हुई। घायलों में चार बच्चे आैर दो महिलाएं शामिल हैं। 
जानकारी के मुताबिक, यह कारखाना बंद पड़ा था। इसकी दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार के सहारे प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां थीं। इन पर दीवार गिर पड़ी। मरने वालों में चार पुरुषों के साथ चार बच्चे आैर दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों के शवाें को नालागढ़ अस्पताल में रखवाया गया है। 
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस आैर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ही बचाव आैर राहत कार्य शुरू करवाया गया। 

Home / 71 Years 71 Stories / हिमाचल प्रदेश में तूफान के दौरान गिरी दीवार, 4 बच्चों सहित आठ लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो