71 Years 71 Stories

विरोधियों पर बरसे बाबुल, कहा- मैं नॉन वेजिटेरियन हूं, अगर BJP-कांग्रेस ने अंडे फेंके तो ऑमलेट बना खा लूंगा

भारी उद्योग राज्यमंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या वह अंडो से हो रहे हमले से डरे हुए हैं तो इस पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं इस हमले से रत्तीभर भी नहीं डरा हूं।

सिवनीJun 15, 2017 / 06:08 pm

पुनीत कुमार

babul supriyo

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बयान में कहा है कि अगर ओडिशा में सत्ता दल बीजू जनता दल (BJD) और कांग्रेस के कार्यकर्ता अगर उनके ऊपर अंडा फेंकते हैं, तो इसमें उनका नुकसान नहीं होगा। वो उस अंडे का ऑमलेट बनाकर खा जाएंगे। 
बुधवार को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ओडिशा के दौरे पर थें। जहां उनके वाहन पर विरोधियों ने पहले अंडे फेंके और बाद में उनका विरोध करते हुए काला झंडा दिखाया। जिसके बाद बाबुल सुप्रियो ने इस पर बयान देते हुए कहा कि वो इस हमले से डरे नहीं हैं। सात ही उन्होंने बीजेडी और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां प्रदेश को लूटने का काम कर रही है। 
भारी उद्योग राज्यमंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या वह अंडो से हो रहे हमले से डरे हुए हैं तो इस पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं इस हमले से रत्तीभर भी नहीं डरा हूं। मुझे पता हैं कि कुछ लोगों ने अंडे फेंके हैं। मैं नॉन वेजिटेरियन हूं। अगर मेरे ऊपर कांग्रेस और बीजेडी के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके तो मैं उसे ऑमलेट बनाकर खा जाऊंगा। इसमें मेरा ही फायदा है। 
https://twitter.com/SuPriyoBabul
गौरतलब है कि औल बाजार में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री के केंद्रीय मंत्री का केंद्रपाड़ा जिले में विरोध करते हुए बीजेडी ने अंडे फेंके थे, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में काला झंडा दिखाया था। जहां बीजेपी ने महानदी विवाद मामले को लेकर विरोध किया था, तो वहीं कांग्रेस ने महानदी मुद्दे के अलावा मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान 6 किसानों की मौत के मामले में मंत्री के दौरे का विरोध किया था। 
ध्यान हो कि इससे पहले भी केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के ओडिशा दौरे के दौरान विरोध दर्ज करते हुए उनके वाहन पर अंडे फेंके गए थे और काला झंडा दिखाया गाया था। जिसे लेकर बीजेपी ने अपनी नाराजगी जताई थी। 

Home / 71 Years 71 Stories / विरोधियों पर बरसे बाबुल, कहा- मैं नॉन वेजिटेरियन हूं, अगर BJP-कांग्रेस ने अंडे फेंके तो ऑमलेट बना खा लूंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.