scriptसेना ने लिया भोले के भक्तों का जिम्मा, कावड़ियों की सुरक्षा में पहली बार लगाए जवान | Indian army to protect kavadias first time | Patrika News
71 Years 71 Stories

सेना ने लिया भोले के भक्तों का जिम्मा, कावड़ियों की सुरक्षा में पहली बार लगाए जवान

देश में पहली बार भोले नाथ के भक्त कांवडिय़ों की सुरक्षा का जिम्मा सेना ने लिया है। वहीं दूसरी ओर चारों प्रदेशों के पुलिस जवान भी कांवडिय़ों की सुरक्षा मेें दिन-रात जुटे हैं।

Jul 27, 2016 / 07:55 am

Abhishek Pareek

देश में पहली बार भोले नाथ के भक्त कांवडिय़ों की सुरक्षा का जिम्मा सेना ने लिया है। वहीं दूसरी ओर चारों प्रदेशों के पुलिस जवान भी कांवडिय़ों की सुरक्षा मेें दिन-रात जुटे हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के गोमुख, हरिद्वार से कांवडिय़ों की सुरक्षा कड़ी निगरानी में की जा रही है, जिससे किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। 




उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सीमा तक पुलिस की 65 गाडिय़ां सुरक्षा में जुटी हुई हैं, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से 250 गाडिय़ां कांवडिय़ों की सुरक्षा में चल रही हैं, जो दिल्ली बार्डर तक कांवडिय़ों की सुरक्षा में लगे हैं।
वहीं दिल्ली बार्डर से दिल्ली पुलिस के अलावा सेना के जवान भी कांवडिय़ों की सुरक्षा में जुटे हैं। 
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिल्ली से हरियाणा, उत्तर प्रदेश की सीमा तक निजी वाहन व पुलिस के सरकारी वाहनों की संख्या लगभग 300 है, जो कांवडिय़ों की सुरक्षा में चल रही है। दिल्ली से हरियाणा बार्डर तक जवान भी कांवडिय़ों की सुरक्षा में पैदल चल रहे हैं। 

Home / 71 Years 71 Stories / सेना ने लिया भोले के भक्तों का जिम्मा, कावड़ियों की सुरक्षा में पहली बार लगाए जवान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो