script5 डिग्री तक रूम टेम्प्रेचर होगा कम | loss the temperature, use indoor plants and green mats | Patrika News
जबलपुर

5 डिग्री तक रूम टेम्प्रेचर होगा कम

शहर में लोग ईकोफ्रैंडली अंदाज में कर रहे हैं घर को ठंडा, इनडोर प्लांट्स से लेकर ग्रीन मैट तक का हो रहा उपयोग

जबलपुरMar 22, 2016 / 11:12 am

Lali Kosta

Plants at home

Plants at home

जबलपुर। गर्मी का असर दिन प्रतिदिन दिखाई देने लगा है। शहर के लोगों ने तापमान को कम करने के लिए घरों में ईकोफ्रैंडली तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। खासतौर पर लेडीज घर को ठंडा बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं, जिससे वे रूम का तापमान चार से पांच डिग्री तक कम कर सकें। इसके लिए वे घरों में कई तरह के नुस्खे आजमा रही हैं। पत्रिका आपको बता रहा है, वह आसान तरीके। इन तरीकों का इस्तेमाल कर आप भी अपने रूम का टेम्प्रेचर कम कर सकते हैं।

ग्रीन नेट का उपयोग
यदि आप अपने घर के बाहर ग्रीन नेट का उपयोग करें तो वह सूर्य की किरणों का असर कुछ कम कर देता है। राइट टाउन में रहने वाली सविता माहेश्वरी में हर साल घर के कुछ हिस्सों में ग्रीन नेट लगवा देती हैं। इससे हीट का असर कुछ हद तक कम होता है। वे कहती हैं आप भी इसे फॉलों करें।
 

छत के फर्श पर करें सफेदी
गर्मी में सफेद रंग का बहुत महत्व होता है, क्योंकि यह रंग धूप के असर को कम करता है। आजकल बहुत से लोग छत की फर्श को सफेद रंग से रंगते हैं। बल्देवबाग में रहने वाली सुलेखा मिश्रा ने बताया कि उनकी टैरेस की फर्श पर हर गर्मी में सफेदी कर दी जाती है। इससे रूम के तापमान में कुछ कमी आती है। यह ईकोफ्रैंडली तरीका है बेस्ट है। स्नेह नगर में रहने वाली साधना जैन ने बताया कि वे हर गर्मी में अपने घर में इंडोर और आउटडोर प्लांट्स की संख्या बढ़ा देती हैं। इससे घर के चारों ओर हरियाली बनी रहती है। 

ये भी हैं कुछ उपाय 
पर्दे और वॉल कलर वे लाइट ही रखें।
खस और चटाई वाले पर्दों का ज्यादातर इस्तेमाल। 
टेरिस में भी पौधों की संख्या बढ़ाई जाए। 
घरों में बढ़ाएं इंडोर आउट डोर प्लांट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो