जालोर

रोडवेज की चपेट में आने से एक की मौत

जालोर डिपो की बस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस जालोर डिपो की है और जालोर-कल्याण चलती है। एएसआई मनोहर मीणा ने बताया कि मृतक का मामा पुनमाराम पुत्र गजाराम चौधरी, हरजीराम के साथ जोराराम पुत्र जोगाराम चौधरी जोड़वाडा से रायपुरिया मार्ग से […]

जालोरJun 16, 2017 / 07:18 pm

Khushal Singh Bati

जालोर डिपो की बस की चपेट में आने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह बस जालोर डिपो की है और जालोर-कल्याण चलती है।
एएसआई मनोहर मीणा ने बताया कि मृतक का मामा पुनमाराम पुत्र गजाराम चौधरी, हरजीराम के साथ जोराराम पुत्र जोगाराम चौधरी जोड़वाडा से रायपुरिया मार्ग से होते हुए सियाणा आ रहे थे। 

इस दौरान काणदर-रायपुरिया के बीच लघुशंका के लिए उसने बाइक रोकी। इस दौरान रोडवेज बस की चपेट में आने से जोराराम (30) पुत्र जोगाराम चौधरी की मौत हो गई। मृतक जोराराम के मामा के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सूचना के बाद सियाणा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। रोडवेज बस को जब्त कर सवारियों को अन्य दूसरी रोडवेज बस द्वारा भेजा गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.