scriptपाक और रुस के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए बन सकती है खतरा? | Pakistan and russia going to be first joint army exercise | Patrika News
71 Years 71 Stories

पाक और रुस के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए बन सकती है खतरा?

पाकिस्तान की चीन से नजदीकियों की खबर तो पहले से ही जगजाहिर थी। अब रुस और पाकिस्तान के बीच भी संबंध मधुर हो रहे हैं। रूस और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए खतरा हो सकती है।

Apr 19, 2015 / 05:25 pm

पाकिस्तान की चीन से नजदीकियों की खबर तो पहले से ही जगजाहिर थी। अब रुस और पाकिस्तान के बीच भी संबंध मधुर हो रहे हैं। दोनों देश पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास करने जा रहे हैं। रूस और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए खतरा हो सकती है। गौरतलब है कि चीन समय-समय पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान को सैन्य सहायता उपलब्ध कराता रहा है।

भारत के ब्रह्मोस एयरोस्पेस की वार्षिक डिफेंस अपडेट 2015 के अनुसार चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर लड़ाकू विमान जे एफ-17 बना रहा है। पाकिस्तानी वायु सेना ने इस तरह के 50 लडाकू विमानों का आर्डर दिया है।

यहीं नहीं चीन और पाकिस्तान ने मिलकर युद्ध टैंक भी बनाया है जो अभी पाकिस्तानी सेना के पास है। चीन ने पाकिस्तान की नौसेना को तीन हेलीकॉटर भी दिए हैं और इस तरह का एक हेलीकॉप्टर पाकिस्तान में भी बनाया जा रहा है।

चीन और पाकिस्तान के संबंध तो पहले से ही घनिष्ठ हैं लेकिन भारत और अमेरिका की बढती नजदीकियों के मद्देनजर रूस का रूख भी बदल रहा है और जरूरत के समय भारत के साथ खडा रहने वाला रूस भी पाकिस्तान से संबंध बढा रहा है। पाकिस्तान और रूस के बीच बढते रक्षा संबंधों के तहत दोनों देशों की सेना पहली बार संयुक्त अभ्यास करने जा रही हैं।

इसे शीत युद्ध के दौरान परस्पर शत्रु खेमों में रहे पक्षों के बीच संबंधों के मधुर होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। रूस और पाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की सहमति दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में बनी थी।



Home / 71 Years 71 Stories / पाक और रुस के बीच बढ़ती नजदीकियां भारत के लिए बन सकती है खतरा?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो