scriptबालात्कार के बाद अस्पताल में फिर लुटी महिला, पैदा होते ही गायब कर दिया गया बच्चा    | rape victim baby theft from hospital | Patrika News
मिर्जापुर

बालात्कार के बाद अस्पताल में फिर लुटी महिला, पैदा होते ही गायब कर दिया गया बच्चा   

एक साल पहले रेप के बाद गर्भवती थी पीड़िता, जन्म देने के बाद गायब हुई नवजात…

मिर्जापुरDec 01, 2016 / 05:46 pm

ज्योति मिनी

rape victim baby

rape victim baby

मिर्ज़ापुर. मिर्ज़ापुर के जिला महिला अस्पताल से दुष्कर्म पीड़ित लड़की का नवजात बच्चा रहस्यमय तरीक़े से गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक साल पहले लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसमे लड़की गर्भवती हो गयी थी। दो दिन पहले ही अस्पताल में लड़की ने बच्चे को जन्म दिया था।

बच्चे के अस्पताल से गायब होने की घटना की जानकारी होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अस्पताल में पिछले दो दिनों से भर्ती है। पीड़ित लड़की पड़री थाना क्षेत्र की रहने वाली है ।एक साल पहले गांव के ही एक युवक अर्जुन माली ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दिया। वह पहले थाना पड़री गए मगर वहा मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। इसके बाद परीजन सत्र न्यालय मिर्ज़ापुर में अपील की कोर्ट ने पड़री थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

दुष्कर्म के बाद लड़की गर्भवती हो गयी थी । जिसका बच्चा 29 नवम्बर को जिला महिला अस्पताल में दो बजे बच्चा हुआ था। एक दिन बाद ही तीस तारीख को अचानक नवजात बच्चा अस्पताल से गायब हो गया। बच्चे के गायब होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पहले तो परिजनों ने अस्पताल परिसर में बच्चे को खोजने की कोशिश की मगर पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि जिसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है उसी का हाथ बच्चे को गायब करने में हो सकता है ताकि सबूत सके। वहीं पूरे मामले पर पुलिस अधिक्षक कलानिधि नैथानी का कहना है कि कुछ देर पहले पुलिस को अभी सूचना मिली है कि एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि नवजात शिशु को कोई दूसरा पक्ष ले गया। 

जो प्रथम दृष्टिया पता किया गया तो पता चला की रात को इसी परिवार को बच्चा दिया गया था। दूसरे दिन आरोप लगा रहे है कि कोई आया ले गया जो भी है मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया गया है जानकारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है कि बच्चा अस्पताल से कैसे गायब हुआ ।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो