scriptबर्फीली हवा के कारण स्कूलों का समय बदला, आंगनवाडिय़ों में छुट्टी | rescheduled due to icy wind schools | Patrika News
उज्जैन

बर्फीली हवा के कारण स्कूलों का समय बदला, आंगनवाडिय़ों में छुट्टी

बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस में दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। शुक्रवार को भी ठंड बनी रहने की संभावना है।

उज्जैनJan 12, 2017 / 08:21 pm

Lalit Saxena

rescheduled due to icy wind schools

rescheduled due to icy wind schools

उज्जैन. शीतलहर एवं तापमान में अधिक गिरावट के कारण कलेक्टर संकेत भोंडवे ने 13 जनवरी को आंगनवाडिय़ों का अवकाश तथा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदलने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल 13 व 14 जनवरी को सुबह 10 से शाम 4 बजे के मध्य लगाए जाएंगे। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अवकाश अवधि में भी कार्य करेंगी। 


बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ी, रात का तापमान 4 डिग्री
हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस में दर्ज हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। शुक्रवार को भी ठंड बनी रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में पाला पडऩे की भी आशंका भी बन रही है। 22 जनवरी 2016 में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा था। इस प्रकार गत वर्ष रिकॉर्ड टूट गया।


रात के तापमान में भारी गिरावट
रात के तापमान में भारी गिरावट के बाद गुरुवार को ठंडी हवा की वजह से दिनभर सिरहन बनी रहीं। अधिकतम तापमान 20.8 रहा। इसमें 0.2 डिग्री कमी आ गई। दिन में सर्द हवा के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। ठंड से सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों की हो रही है।




ऐसी स्थिति बनी रहने के आसार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। दिन में भी सिहरन बनी हुई है। अभी दो दिन इस तरह की स्थिति रहेगी। साथ ही रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। दो-तीन दिन बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। उज्जैन जिले में शीतलहर चलने की संभावना है।


पाला पडऩे की आशंका
कड़कड़ाती ठंड के कारण खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जम सकती हैं। तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण फसलों पर पाला पडऩे की आशंका है। पाला पडऩे से गेहंू, चना और सब्जी की फसलों को खासा नुकसान पहुंच सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो