जोधपुर

इस महकमे में कर्मचारियों को किया इधर उधर

जोधपुर नगर निगम में काम में गति लाने के लिए कदम उठाए गए हैं। इसके लिए कई कर्मचारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। निगम का मानना है कि एेसा करने से कई काम सुचारु रूप से हो पाएंगे।

जोधपुरNov 10, 2016 / 09:13 am

Harshwardhan bhati

jodhpur municipal corporation

नगर निगम के रूटीन कार्यों मे गति लाने के लिए दो दर्जन कर्मचारियों के स्थानान्तरण किए गए हैं। 
निगम आयुक्त अरुणकुमार हसीजा ने बताया कि महापौर घनश्याम ओझा की अनुशंसा पर कनिष्ठ लिपिक दुर्गसिंह को संस्थापन/मैरिज पैलेस से बीपीएल शाखा में, प्रशांत को बीपीएल शाखा से जन्म मृत्यु शाखा में, भानुप्रकाश को अभियंता शाखा एकल खिड़की से एकल खिड़की मैरिज पैलेस, गोविन्दसिंह गहलोत को आईएचएसडीपी से रोकड़ पाल, सुनील भाटी को रोकड़पाल से अभियंता शाखा और अरुण जावा को जन्म मृत्यु शाखा से संस्थापन शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
शहर में लगाया गया

सफाई कर्मचारी सत्यनारायण को सूरसागर जोन से आईबीटी शहर सहायक, धर्मेन्द्र को वार्ड 60 से एकल खिड़की सहायक, फ ायर मैन नरेन्द्र हर्ष को एकल खिड़की से आईबीटी शहर में लगाया गया है।
उपायुक्त सरदारपुरा के अधीन लगाया 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील पुरोहित को आईबीटी शहर सहायक से आईबीटी सरदारपुरा सहायक, अरुण जोशी को मुख्य सचेतक से आईबीटी शहर सहायक, अरुण जोशी को मुख्यालय से फ ायर शाखा, नाकेदार विट्ठलदास जोशी को स्वास्थ्य शाखा से उपायुक्त सरदारपुरा के अधीन लगाया गया है।
स्थानान्तरित किया

सहायक कर्मचारी बुद्धराज को सीएसआई शहर से उपायुक्त सरदारपुरा, किशनलाल पुत्र मीठुलाल को उपायुक्त सरदारपुरा को सीएसआई शहर, कैलाश जावा/अमराराम को वार्ड 29 से अभियंता शाखा, महेन्द्र पंडित/दाऊलाल को मुख्य सफ ाई निरीक्षक सूरसागर को बीपीएल शहर शाखा, महेन्द्र/बंशीराम को वार्ड 49 से रोशनी शाखा, धर्मेन्द्र को मुख्य सफ ाई निरीक्षक सूरसागर से एनयूएलएम, रमेश गोयर को मुख्य सफ ाई निरीक्षक सूरसागर से बीपीएल सूरसागर शाखा, श्यामलाल/ अनराज को मुख्य सफ ाई निरीक्षक सूरसागर से सामान्य शाखा, शकुंतला को वार्ड 53 से मुख्यालय, गंगा को मुख्यालय से बासनी फ ायर स्टेशन स्थानान्तरित किया गया है।


Home / Jodhpur / इस महकमे में कर्मचारियों को किया इधर उधर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.