71 Years 71 Stories

500 -1000 के पुराने नोट बदलने के आरोप में RBI के दो अधिकारी गिरफ्तार, अब तक तीन अरेस्ट

नोट बदलने के आरोप में अब तक तीन आरबीआई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन पर अवैध तरीके से 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने का आरोप है।

भोपालDec 17, 2016 / 06:17 pm

balram singh

black money

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को देश में 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने का ऐलान किया था। उसके बाद से ही कालेधन रखने वाले लोग कई तरीकों से अपना धन सफेद करने में लगे हुए हैं।
मीडिया से अब जो खबर आ रही है उसमें नोट बदलने के आरोप में सीबीआई ने शनिवार को दो आरबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। नोट बदलने के आरोप में अब तक तीन आरबीआई अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन पर अवैध तरीके से 500 और 1000 रुपए के नोट बदलने का आरोप है। 
आपको बता दें कि नोटबंदी के ऐलान के साथ ही लोगों को अपने पुराने नोट बैंक से बदलने और जमा कराने के लिए अाखिरी तारीख 30 दिसंबर तक है। इसके बाद 31 मार्च तक आरबीआई की कुछ विशेष ब्रांच में पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं।

Home / 71 Years 71 Stories / 500 -1000 के पुराने नोट बदलने के आरोप में RBI के दो अधिकारी गिरफ्तार, अब तक तीन अरेस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.