पुलिस की ओर से इलाके में खोज अभियान चलाया गया था। इसी दौरान शव बरामद किए गए। फॉस्टीन के अनुसार- ‘अब तक हमने 10 शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें से ज्यादातर के निजी अंग और दांत निकले हुए थे।‘
उन्होंने यह आशंका जताई कि- ‘ये हत्याएं जादू-टोना से जुड़ी हैं। यहां इस तरह के अपराध होते रहते हैं। यहां तांत्रिक लोगों को मानव अंग लाने के लिए बोलते हैं।’ रिपोर्ट के अनुसार- शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके अंगों का इस्तेमाल भी जादू-टोने के मकसद से किया गया होगा।
गौर हो, इसी सप्ताह तंजानिया के पश्चिमी क्षेत्र किगोमा में एक बस पलट गई थी। इसमें चार यात्री मारे गए थे, जबकि 42 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार- मृतकों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल थी। मारे जाने वाले लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।