scriptनाइजीरिया में नाव पलटने 13 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग | 13 people killed in Nigeria boat crash | Patrika News

नाइजीरिया में नाव पलटने 13 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग

locationनई दिल्लीPublished: Oct 26, 2018 03:38:25 pm

Submitted by:

mangal yadav

क्षमता से अधिक भरी एक नाव पलट जाने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि कई लोगों को सकुशल बचा लिया गया है।

अबुजा: नाइजीरिया के बेनुए प्रांत के बुरुकु क्षेत्र में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाव में करीब लोग सवार होकर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ये लोग कात्सिना आला नदी को पार करने के लिए नाव में सवार हुए थे। हादसे में कई लोग नदी में डूब गए। सूचना मिलने पर प्रशासन ने बचावकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस का दावा है कि कई लोगों को सकुशल बचा लिया गया है।
गवर्नर ने हादसे पर जताया शोक
बेनुए राज्य के गवर्नर सैमुअल ओर्टम ने इस हादसे पर शोक जताया और कहा कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की वजह से ये हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि नाव में लोगों के अलावा 18 बाइक भी रखी गई थी। सैमुअल ओर्टम ने संघीय सरकार से एक पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए सरकार को ऐसे हादसे रोकने के लिए कोई ठोस उपाय करने चाहिए। बता दें कि नाइजीरिया में नदी में ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं।
अगस्त में 21 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले इसी साल अप्रैल में उत्तरी नाइजीरिया में एक नाव नदी में पलट गई थी जिसकी वजह से 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। ये हादसा भी नाव में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने से हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो