scriptबोकोहराम का बड़ा हमला, नाइजीरिया के 13 सैनिकों व 2 पुलिस कर्मियों की मौत | 13 troops of nigeria and 2 policemen killed in boko haram | Patrika News

बोकोहराम का बड़ा हमला, नाइजीरिया के 13 सैनिकों व 2 पुलिस कर्मियों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 26, 2018 08:09:15 pm

Submitted by:

Shweta Singh

यह घटना सोमवार को देश के उत्तर पूर्वी इलाके में दामातुरु-मैदुगुरी सड़क पर हुई।

13 troops of nigeria and 2 policemen killed in boko haram

बोकोहराम का बड़ा हमला, नाइजीरिया के 13 सैनिकों व 2 पुलिस कर्मियों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया में आतंकी गुट बोकोहराम द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 13 सैनिक और दो पुलिसकर्मी मारे गए। इस बारे में सेना की ओर से जानकारी दी गई। एक समाचार एजेंसी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार को देश के उत्तर पूर्वी इलाके में दामातुरु-मैदुगुरी सड़क पर हुई।

मारे गए बोकोहराम के कई सदस्य

बताया जा रहा है कि इसी दिन उत्तर पूर्वी प्रांत योब में सैनिक अड्डे पर बोकोहराम के हमले को सैनिकों द्वारा नाकाम करने के बाद घात लगाकर यह हमला किया गया। सैनिक अड्डे पर हुई मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया जबकि बोकोहराम के कई सदस्य मारे गए।

अबतक हो चुकी है 20,000 लोगों की हत्या

इससे पहले नवंबर में सेना ने कहा था कि बोकोहराम उच्च प्रौद्योगिकी से लैस हो गया है और वह सैनिक अड्डों पर हमले के लिए ड्रोन और किराए के गुंडों का उपयोग करता है। बोकोहराम 2009 से नाइजरीरिया के उत्तर-पूर्व इलाके में इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश में है और करीब 20,000 लोगों की हत्या कर चुका है। साथ ही, लाखों लोगों को विस्थापित होने को मजबूर किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो