scriptनाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल | 18 dead after explosion at gas depot in Nigeria | Patrika News

नाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 08:15:08 am

हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर से गैस अनलोड की जा रही थी

Nigeria blast

नाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

अबुजा। केंद्रीय नाइजीरिया में गैस विस्फोट के बाद 18 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग बुरी तरह जल गए हैं। विस्फोट नाइजीरिया के नासरवा राज्य की राजधानी लाफिया में एक गैस डिपो में हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ जब कंटेनर से गैस अनलोड की जा रही थी। नाइजीरिया पुलिस बल और संघीय सड़क सुरक्षा कोर ने विस्फोट की पुष्टि की है।

जब यूपीए सरकार में महंगाई को भाजपा ने बनाया था मुद्दा, सिलेंडर और सब्जियां लेकर किया था प्रदर्शन

मारे गए 18 लोग

नाइजीरिया के सीनेट अध्यक्ष बुकोला सरकी ने ट्विटर पोस्ट में विस्फोट को “भयानक” कहा और कहा कि उन्होंने हादसे में बचे हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह उन परिवारों के लिए प्रार्थना करते है जिन्होंने अपने रिश्तेदारों को खो दिया है। पीड़ितों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिल पाई। घायलों को मोटरबाइक पर अस्पतालों में ले जाना पड़ा क्योंकि एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी।

अंपायर को चोर और झूठा कहना सेरेना को पड़ा भारी, लगा करीब 17,000 डॉलर का जुर्माना

घटना की सूचना देने वाले पहले चश्मदीद टैक्सी चालक याकुबू चार्ल्स ने समाचार एजेंसी को बताया कि उन्होंने कहा कि घटना के बाद आसपास के दर्जन भर वाहनों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि एक दर्जन सड़क से गुजर रहे आम लोगों ने पीड़ितों को बचाने में मदद की।

भारत बंद: कांग्रेस का आरोप- पेट्रोल पंप पर मोदी की तस्वीर बदलने में हर महीने होते हैं 60 करोड़ खर्च

बता दें कि कई गैस डीलर नाइजीरियाई शहरों में मिनी-डिपो संचालित करते हैं, जिनकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कोई मजबूत उपाय नहीं है।नाइजीरिया में मजबूत सुरक्षा कानूनों का अभाव है।जिससे विस्फोट की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। जनवरी में लागोस राज्य में एक विस्फोट में 10 लोग मारे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो