scriptनाइजीरिया में राष्ट्रपति की रैली में भगदड़, 5 लोगों की मौत | 5 dead in stampede at political rally in Nigeria | Patrika News

नाइजीरिया में राष्ट्रपति की रैली में भगदड़, 5 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 08, 2019 10:21:39 am

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से 5 लोगों के मरने की खबर है

political rally in Nigeria

नाइजीरिया में राष्ट्रपति की रैली में भगदड़, 5 लोगों की मौत

लागोस। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से 5 लोगों के मरने की खबर है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के समर्थकों के बीच गुरुवार को रैली के दौरान भगदड़ मच गई। यह घतना नाइजीरिया के पूर्वी राज्य तराबा में हुई। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए। राज्य के मुख्य अस्पताल के प्रवक्ता डोरकास फिलेमोन ने राजधानी जालिंगो में पत्रकार के साथ बातचीत करते हुए इस घटना की पुष्टि की।
रैली के दौरान बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि भगदड़ की शुरुआत एक धमाके की आवाज से शुरू हुई। उसके बाद यह अफवाह उड़ी कि रैली में बम ब्लास्ट हुआ है। लोगों के इधर-उधर भागने से दहशत का माहौल बन गया। टेलीविजन प्रसारण और सोशल मीडिया छवियों में रैली में भाग लेने वाले हजारों लोगों को दिखाया गया है। ये लोग जलिंगो के एक स्टेडियम में राष्ट्रपति बुहारी का समर्थन करने के लिए आयोजित एक अभियान समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। बताया जा रहा है की इस रैली में देश के कई राजनेताओं ने भाग लिया। बुहारी ने एक बयान में रैली में जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने देश भर में मिल रहे बड़े पैमाने पर समर्थन की सराहना की, और इस तरह की दुखद घटना से बचने के लिए अपने समर्थकों की ओर से संयम बरतने का का आह्वान किया। उन्होंने यह भी माना की रैली मैदान में भीड़ प्रबंधन में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो