script

अफ्रीकी देशों में फैली भूखमरी, 60 लाख लोगों के पास नहीं है भोजन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 13, 2018 06:54:23 pm

Submitted by:

mangal yadav

पश्चिमी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में छह मिलियन (करीब 60 लाख) लोग भूखे हैं या फिर भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

hunger

अफ्रीकी देशों में फैली भूखमरी, 60 लाख लोगों के पास नहीं है भोजन

प्रिटोरिया: संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीकी देशों को लेकर एक चौकाने वाली रिपोर्ट जारी की है। पश्चिमी अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में छह मिलियन (करीब 60 लाख) लोग भूखे हैं या फिर भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार साहेल इलाके में 1.6 मिलियन (16 लाख) बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। रिपोर्ट जारी करते हुए मार्क लोकॉक ने कहा कि साल 2012 में संकट के बाद ऐसा कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से यहां पर भूखमरी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया, नाइजर और सेनेगल में भी बच्चों को तुरंत भोजन उपलब्ध कराने की जरुरत है।

ये है भुखमरी की असली वजह
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार साहेल समेत कई क्षेत्रों में बारिश उम्मीद से कम हुई, जिसकी वजह से फसलों की पैदावार बहुत ही कम हुई। बारिश कम होने की वजह से इन क्षेत्रों में जल स्तर काफी नीचे चला गया। मार्क लोकॉक ने कहा कि आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे परिवारों में इसकी वजह से खाने-पीने की दिक्कत बढ़ गई। गरीबी में जीवन यापन कर रहे परिवार के बच्चे इसी वजह से कुपोषण के शिकार भी हो गए। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले यूनीसेफ को इन लोगों तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः डरबन में ‘बापू के घर’ गईं सुषमा स्वराज, पीटरमारित्ज स्टेशन पर चढ़ाया फूल
यहां पर भी कुपोषण से पीड़ित हैं बच्चे
लोकॉक ने कहा कि वह बुर्किना फासो, चाड, माली और मॉरिटानिया की स्थिति भी सबसे ज्यादा चिंताजनक है। लोकॉक ने कहा कि बुर्किना फासो में, “खाद्य असुरक्षा” का सामना करने वाले लोगों की संख्या पिछले साल से तीन गुना अधिक हो गई है। जबकि माली में कुपोषण से पीड़ित बच्चों की संख्या में 120 प्रतिशत की इजाफा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के रिपोर्ट के अनुसार मॉरिटानिया में कुपोषण दर 2008 के बाद से सबसे ज्यादा बढ़ी है।

ट्रेंडिंग वीडियो