scriptअल्जीरिया: राष्ट्रपति ने पांचवीं बार पेश की सत्ता की दावेदारी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, 45 गिरफ्तार | Algeria protests against president against nomination for post for fifth time in a row | Patrika News

अल्जीरिया: राष्ट्रपति ने पांचवीं बार पेश की सत्ता की दावेदारी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, 45 गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Mar 02, 2019 04:59:20 pm

Submitted by:

Shweta Singh

राष्ट्रपति ने पांचवी बार की थी उम्मीदवारी की पुष्टि
लोगों का कहना है कि काफी हैं 20 साल

 

Algeria protests against president against nomination for post for fifth time in a row

अल्जीरिया: राष्ट्रपति ने पांचवी बार की सत्ता की दावेदारी, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, 45 गिरफ्तार

अल्जीयर्स। उत्तरी अफ्रीका में लोगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि अल्जीरिया में हजारों लोगों ने 81 वर्षीय राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतेफ्लिका के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। दरअसल, बुतेफ्लिका की पांचवी बार इस पद पर काबिज हो सकते हैं, जिससे जनता को ऐतराज है।

45 लोग गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट में मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस ने राजधानी अल्जीयर्स में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गौस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने बताया कि सात प्रदर्शनकारी और 50 से ज्यादा अधिकारी घायल हुए हैं और 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि अल्जीरिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन के मामले बहुत कम सामने आते हैं। हालांकि, ये विरोध बुतेफ्लिका की उम्मीदवारी की पुष्टि होने के बाद भड़क गया है। इन लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया।

शासन के लिए 20 साल काफी’

अल्जीयर्स की सड़कों पर शुक्रवार को विरोध करने उतरे कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैनर थाम रखे थे। इन बैनर पर ‘छोड़ो मतलब छोड़ो’ का संदेश लिखा था। कई लोगों ने इस पर जोर दिया कि उनका इरादा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का था। प्रदर्शन में अपने पति और बच्चों के साथ शामिल हुई एक महिला ने कहा, ‘शासन के लिए 20 साल काफी है।’ अली सेल्मी ने कहा, ‘यह जश्न है विरोध नहीं। हम अल्जीरिया के पुनर्जन्म का जश्न मना रहे हैं।’

राष्ट्रपति आवास पर पत्थरबाजी

कुछ प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास के पास पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें खदेड़ना शुरू किया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। अल्जीरिया के कई अन्य शहरों में भी शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुए।

गौरतलब है कि बुतेफ्लिका 1999 में सत्ता पर काबिज हुए थे। इसके बाद बुतेफ्लिका को साल 2013 में उन्हें लकवा मार गया था, जिसके बाद से वो सार्वजनिक रूप से बहुत कम ही देखे गए हैं। फिलहाल, स्विट्जरलैंड में उनकी मेडिकल जांच हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो