scriptसेक्स स्कैंडल में फंसे चिली के सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा | All Catholics bishops resign in Chile | Patrika News
अफ्रीका

सेक्स स्कैंडल में फंसे चिली के सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा

एक बड़े घटनाक्रम में चिली के सभी कैथोलिक पादरियों ने इस्तीफा दे दिया है। इन लोगों पर यौन शोषण का आरोप है।

नई दिल्लीMay 19, 2018 / 06:49 pm

mangal yadav

Catholics bishops

सेक्स स्कैंडल में फंसे चिली के सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा

सैंटियागोः कैथोलिक चर्च के आधुनिक इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए चिली के सभी बड़े पादरियों ने पोप फ्रांसिस को अपने इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफे यौन दुर्व्यवहार स्कैंडल के खिलाफ दिए गए हैं। चिली के यौन दुर्व्यवहार स्कैंडल पर चर्चा के लिए वैटिकन में आयोजित तीन दिवसीय आपात शिखर सम्मेलन के बाद 31 सक्रिय पादरियों और तीन सेवानिवृत्त पादरियों ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। एक देश में सभी पादरियों के एक साथ इस्तीफे को अभूतपूर्व कदम बताया जा रहा है। इस्तीफा देने के बाद पादरियों ने कहा कि वह इस मुद्दे को पवित्र फादर के हाथों में सौंप रहे हैं, ताकि वह मुक्त होकर उन सभी के लिए फैसला कर सकें।

अभी तक स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा
चिली में इस्तीफा देने वाले पादरियों का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। वैटिकन के प्रवक्ता ग्रेग बुर्क ने कहा कि पोप फ्रांसिस इतने इस्तीफों को स्वीकर करेंगे या नहीं, यह बताना अभी मुश्किल है। शुक्रवार को देश के पादरियों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए नाबालिगों के संरक्षण के लिए पोप के आयोग की पूर्व सदस्य मैरी कोलिंस ने कहा कि यह इशारा काफी नहीं है। कोलिंस ने ट्विटर पर कहा, “किसी पादरी को हटाया नहीं जाएगा, सभी को इस्तीफा देने की इजाजत है। वास्तव में कुछ नहीं बदलेगा।” पोप फ्रांसिस ने चिली में पादरियों द्वारा यौन दुव्यर्वहार के विवरण की 2,300 पन्नों की रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद देश को सभी पादरियों को रोम बुलाया था।

यौन शोषण के पीड़ितों से माफी
दरअसल में शुक्रवार को वेटिकन सिटी में 2,300 पेज की एक रिपोर्ट जारी हुई थी। जिसमें पोप फ्रांसिस ने इन पादरियों को यौन अपराध छिपाने का दोषी माना था। इन पर आरोप है कि इन्होंने यौन अपराध में संलिप्त लोगों को बचाने का काम किया। इस्तीफा देने वाले सभी लोगों ने चिली की जनता और यौन शोषण के पीड़ितों से माफी मांगी है।

Home / world / Africa / सेक्स स्कैंडल में फंसे चिली के सभी कैथोलिक पादरियों का इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो